फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day 2022: पुलिस अधिकारी का हैरतअंगेज स्टंट, पहले रोकीं दो जिप्सी, फिर जो किया लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Tue, 21 Jun 2022 04:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 04:31 PM IST
सार

फिल्मों में आपने पुलिस के जवानों को स्टंट करते हुए देखा होगा, लेकिन फिरोजाबाद में तैनात पुलिस अधिकारी ने रियल लाइफ में ऐसा स्टंट कर दिखाया कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन
Police officer deadly stunt on the occasion of International Yoga Day 2022
दो जिप्सी को रोका - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में आपने पुलिस के जवानों को स्टंट करते हुए देखा होगा, लेकिन फिरोजाबाद में तैनात पुलिस अधिकारी ने रियल लाइफ में ऐसा स्टंट कर दिखाया कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फिरोजाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीओ मुख्यालय हीरालाल कनौजिया ने हैरतअंगेज कारनामा दिखाया। पुलिस लाइन प्रांगण में उन्होंने दो जिप्सी के बीच खुद को फंसा लिया। इस दौरान दोनों गाड़ियों के चालक वाहनों को आगे बढ़ाने में लगे रहे, लेकिन गाड़ियां नहीं बढ़ सकीं। सीओ ने पैरों और हाथों के बल से दोनों गाड़ियों को रोक दिया। इसके बाद सीओ ने जो स्टंट किया वो तो बेहद खतरनाक था।



 
Police officer deadly stunt on the occasion of International Yoga Day 2022
ऊपर से गुजरती भारी भरकम गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

गाड़ियां उनके ऊपर से गुजर गईं
सीओ हीरालाल कनौजिया जमीन पर लेट गए और इसके बाद दो वाहनों (एक खुद की गाड़ी व एक अन्य गाड़ी) को अपने ऊपर से निकालने के लिए कहा। ये बात सुनकर सभी हैरान थे, लेकिन जब गाड़ियां उनके ऊपर से गुजर गईं और वो सुरक्षित उठ खड़े हुए तो तालियों से सभी ने उनका स्वागत किया। 

Police officer deadly stunt on the occasion of International Yoga Day 2022
पुलिस अधिकारी के ऊपर से गुजरी कार - फोटो : अमर उजाला

यह सब योग के कारण संभव
सीओ हीरालाल कनौजिया का कहना था कि यह सब योग के कारण ही संभव हो सका। वह प्रतिदिन योग करते हैं। सीओ का कारनामा देखकर सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी एवं सीडीओ चर्चित गौड़ ने भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police officer deadly stunt on the occasion of International Yoga Day 2022
योग करते स्कूली बच्चे और महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। यहां ढाई हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। जनप्रतिनिधि, जिले के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और विद्यार्थी पुलिस लाइन में एकत्र हुए। आयोजन का शुभारंभ सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन और जिले के प्रमुख अधिकारियों ने किया। उन्होंने ‘करें योग, रहें निरोग’ का मंत्र दिया। 
विज्ञापन
Police officer deadly stunt on the occasion of International Yoga Day 2022
पुलिस लाइन में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन के मैदान में मंच के पास भव्य रंगोली सजाई गई थी। योग शिविर का शुभारंभ सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, नोडल अधिकारी कमिश्नर डेयरी शशिभूषण सुशील, डीएम रविरत्न एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने संयुक्त रूप ने संयुक्त रूप से किया। योगाचार्य डॉ. पीएस राना ने गायत्री मंत्र के साथ योगासन एवं प्राणायाम का महत्व समझाया। उन्होंने अनुलोम-विलोम, चक्रासन, सहित अनेक आसन कराए। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed