फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power Cuts Trouble Agra From City to Rural Areas Supply Disrupted for Up to 12 Hours

Agra News: गर्मी-उमस में बिजली कटौती की मार, घंटों गुल रही बत्ती; मरम्मत के नाम पर परेशान हुए लोग

Mon, 03 Aug 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

आगरा में गर्मी और उमस के बीच शहर से देहात तक बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सिकंदरा में सात, अछनेरा में नौ और जैतपुर में करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग बेहाल रह खेरागढ़ में 24 घंटे में करीब 12 बार ट्रिपिंग की शिकायत है, जबकि लादूखेड़ा और इरादतनगर में भी अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली विभाग ज्यादातर मामलों में मरम्मत या ट्रांसमिशन से आपूर्ति बाधित होने का हवाला दे रहा है।

विज्ञापन
Power Cuts Trouble Agra From City to Rural Areas Supply Disrupted for Up to 12 Hours
डीवीवीएनएल - फोटो : शोसल मीडिया

विस्तार

गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की बिजली कटौती और परेशान कर रही है। रविवार को छुट्टी के दिन शहर के टोरंट पॉवर की आपूर्ति वाले क्षेत्रों से सटे डीवीवीएनएल की आपूर्ति वाले इलाकों में लोगों को घंटों बिजली के लिए परेशान होना पड़ा। अधिकारी मरम्मत का काम होने की बात कहकर जवाबदेही से बचते रहे।
विज्ञापन


डिस्कॉम के आला अधिकारी मार्च से पहले ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, तारों के बदलाव से लेकर मरम्मत के अन्य कार्य किए जाने के दावे कर रहे थे। हालांकि उनके दावों से इतर जमीन पर स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है। विभाग के इस झूठ और खेल की वजह से लोग बिजली के लिए धड़ल्ले से डीजल वाले जनरेटरों का उपयोग कर रहे हैं। यह तब है जब डीवीवीएनएल के अधिकारी 18 से 22 घंटे तक आपूर्ति की बात कहते रहे हैं। उधर, ग्रामीणों को जैतपुर में महज 12 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


समाजसेवी कुलदीप भदौरिया ने बताया कि दिन में 5 घंटे तथा रात में 7 घंटे बिजली आपूर्ति मिलती है। रात 10 बजे के बाद बिजली आने की वजह से ग्रामीण परेशान हो जाते हैं। अभयपुरा बिजली घर क्षेत्र में शनिवार की रात बिजली गुल होने से ग्रामीण बेचैन हो उठे। बिजली कटौती को लेकर पूछे जाने पर अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन से आपूर्ति बंद होने की वजह से दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अछनेरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कस्बे सहित दर्जनों गांवों में बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण गोविंद शर्मा, अनिल शर्मा, वीरेंद्र सिंह ने बताया है गांवों में कम से कम 9 घंटे बिजली काटी जा रही है। कागारौल में भी अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। हाल ही में व्यापारियों और ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था के विरोध में बाजार बंद कर धरना भी दिया था।


खेरागढ़ में 24 घंटे में 12 बार गुल होती है बत्ती
खेरागढ़ कस्बे में बार-बार ट्रिपिंग से आमजन, दुकानदारों सभी परेशान हैं। लोगों ने बताया कि 24 घंटे में कम से कम 12 बार कटौती हो रही है। गांव कुसियापुर में जर्जर होकर लटक रही विद्युत केबल से होने वाले फॉल्ट और हादसे की आशंका की ग्रामीणों ने बीते शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत भी की थी। वहीं, लादूखेड़ा में केवल 14 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। लोगों ने बताया कि उमस भरी दोपहर में बार-बार विद्युत आपूर्ति काट दी जाती है जिसके चलते लोग परेशान हैं। रात में भी बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। यही हाल इरादत नगर का भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed