{"_id":"6a58781243c8538233046163","slug":"railway-panel-reviews-cctv-footage-in-agra-cantt-dss-assault-case-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DSS की पिटाई: कैंट स्टेशन पर क्या-क्या हुआ, 27 वीडियो और 30 कैमरों की खंगाली गई फुटेज; दो दिन में आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DSS की पिटाई: कैंट स्टेशन पर क्या-क्या हुआ, 27 वीडियो और 30 कैमरों की खंगाली गई फुटेज; दो दिन में आएगी रिपोर्ट
Thu, 16 Jul 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:50 AM IST
सार
आगरा कैंट स्टेशन पर डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर से मारपीट मामले की जांच के लिए रेलवे की तीन सदस्यीय समिति ने 27 वीडियो और 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। महिला यात्री से वसूले गए एक हजार रुपये और जुर्माने की रसीद नहीं दिए जाने के मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी की पिटाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट की जांच के लिए रेलवे की तीन सदस्यीय कमेटी ने वीडियो और सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी। समिति ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और महिला यात्री से वसूले गए जुर्माने के मामले की पड़ताल की और बयान दर्ज किए। टीम ने 27 वीडियो और 30 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। दो दिन में जांच रिपोर्ट आ सकती है।
विज्ञापन
बुधवार को तीन सदस्यीय समिति ने स्टेशन के अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों व संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जांच के अगले चरण में आरोपी आरपीएफ कर्मियों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। टीम ने रेलवे का आधिकारिक रिकॉर्ड देखा। कैंट रेलवे स्टेशन पर कुल 215 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनका पूरा नियंत्रण आरपीएफ के पास है। इसमें चेन पुलिंग का कोई ब्योरा नहीं मिला।
ये भी पढ़ें - अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत
ये भी पढ़ें - अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत
समिति इस बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है कि महिला यात्री रंजीता से एक हजार रुपये कैसे वसूले गए। रविवार को हीराकुंड एक्सप्रेस को रोकने के लिए डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर ने निर्देश दिए थे। ऐसे में महिला यात्री पर चेन पुलिंग का मामला नहीं बनता। फिर भी एक हजार रुपये क्यों वसूले गए। टीम इसकी जांच कर रही है कि जुर्माने की रसीद क्यों नहीं दी गई। इस मामले में महिला यात्री और कोच में साथ बैठे लोगों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा
ये भी पढ़ें - जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा
काली पट्टी बांधकर किया काम
उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों और स्टेशन प्रबंधकों ने काली पट्टी बांधकर इस घटना का विरोध जताया। रेलवे कर्मचारियों ने मारपीट के आरोपी आरपीएफ कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग रखी। डीआरएम के मुताबिक जांच अंतिम चरण में है और दो दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। रेलवे कर्मचारियों ने भी कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक वे काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। नरेंद्र सिंह चाहर के समर्थन में रेलवे के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। एक्स सर्विस मैन एसोसिएशन ने भी बुधवार को आगरा कैंट स्टेशन जाकर समर्थन दिया।
ये भी पढ़ें - UP: एक साथ दौड़ेगी आगरा-कानपुर मेट्रो, अगले महीने पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी; यूपीएमआरसी से आया नया अपडेट