सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways Revises 5 Special Trains Schedule, Major Boost for Agra Division Passengers

Railway News: दिल्ली रूट पर सफर होगा आसान, 5 स्पेशल ट्रेनों का बदला शेड्यूल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे प्रशासन ने 5 विशेष ट्रेनों के ठहराव और संरचना में बदलाव कर आगरा मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इन ट्रेनों से दिल्ली, प्रयागराज, नागपुर और अन्य प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

Railways Revises 5 Special Trains Schedule, Major Boost for Agra Division Passengers
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने पूर्व घोषित पांच विशेष ट्रेनों के ठहराव और गाड़ी संरचना में संशोधन किया है। इन ट्रेनों के संचालन से आगरा मंडल के यात्रियों को दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, प्रयागराज, नागपुर, रायपुर, झांसी और विशाखापट्टनम समेत कई प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। सभी विशेष ट्रेनों में 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो सामान्य और 20 स्लीपर कोच शामिल हैं।
Trending Videos


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 08511-08512 विशाखापट्टनम-दिल्ली विशेष ट्रेन 22 मई को विशाखापट्टनम से चलकर 23 मई रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 मई को दिल्ली से रवाना होगी। 08513-08514 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन विशेष 21 मई शाम 5:40 बजे विशाखापट्टनम से चलेगी और 23 मई सुबह 11:40 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट पर सुबह 6:35 बजे रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 08515-08516 विशाखापट्टनम-फरीदाबाद विशेष ट्रेन 23 मई की रात 2:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। 08517-08518 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली विशेष ट्रेन प्रयागराज और गोविंदपुरी होकर चलेगी। 23 मई की रात 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 08519-08520 जगदलपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 23 मई सुबह 3:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed