फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rasotsav will be held at veterinary university campus

अब यहां होगा ब्रज होली रसोत्सव, ये हस्तियां होंगी शामिल

Wed, 14 Feb 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Feb 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
rasotsav will be held at veterinary university campus
कार्यक्रम की दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमामालिनी की ओर से आयोजित ब्रज होली रसोत्सव अब यमुना तट के बजाए वेटरनेरी विवि कैंपस में होगा। यमुना तट पर विरोध के बाद सांसद ने आयोजन के लिए स्थल परिवर्तित कर दिया है। 
विज्ञापन


इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी रहेगी, जिसमें विश्वविख्यात पंडित जसराज और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को सम्मानित किया जाएगा।  

कार्यक्रम समन्वयक अनुप शर्मा ने बुधवार को बताया कि सांसद हेमामालिनी ने इस बार ब्रज की होली को और ख्याति दिलाने के लिए यमुना तट पर आयोजन की रूपरेखा तय की थी। 
विज्ञापन

इसमें यमुना के घाटों पर लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ यमुना जल पर कृष्ण थीम का लेजर शो होना था। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को इसकी जिम्मेदारी दी थी। 

इसके साथ ही देश के विश्वविख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होनी थीं, लेकिन यमुना तट को लेकर आए विरोध के बाद सांसद हेमामालिनी ने आयोजन का स्थल अब वेटरनेरी विवि कर दिया है। यह आयोजन 23, 24 फरवरी को ही होगा।

इसमें यमुना जल और घाटों पर होने वाला कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। बाकी कार्यक्रम शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित जसराज और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया सहित कैलाश खैर, सोभना, कविता सेठ की प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। जिसे पर्यटन विभाग और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed