फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired Sub-Inspector shoots himself in Firozabad as sons build a wall following property division

UP: बंटवारे के बाद बेटे बनवा रहे थे दीवार, रिटायर्ड दरोगा ने खुद को मारी गोली; इस बात से आहत थे जयवीर

Mon, 03 Aug 2026 09:16 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 03 Aug 2026 09:16 AM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद में बंटवारे के बाद बेटे घर में दीवार खींचवा रहे थे। इससे आहत रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मार ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Retired Sub-Inspector shoots himself in Firozabad as sons build a wall following property division
रिटायर्ड दरोगा ने खुद को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद इलाके के गांव नगला कनही में रविवार को बेटों द्वारा घर में बंटवारे की दीवार खींचने से आहत रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मार ली। गोली जबड़े के पास से रगड़ती हुई निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद में भर्ती कराया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गांव नगला कनही निवासी सेवानिवृत्त दरोगा जयवीर सिंह (75) अपने बड़े बेटे जय बहादुर और छोटे बेटे जय किशन के परिवार के साथ संयुक्त रूप से रहते हैं। 
विज्ञापन


रविवार सुबह दोनों भाई मकान का बंटवारा करते हुए बीच में दीवार बनवा रहे थे। बुजुर्ग जयवीर सिंह ने इस बंटवारे का कड़ा विरोध किया। आरोप है कि बेटों द्वारा बात न मानने पर जयवीर सिंह ने मिस्त्री को काम करने से रोक दिया और उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बंद कर खुद को मारी गोली
इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लाइसेंसी राइफल से जबड़े के निचले हिस्से पर सटाकर गोली चला दी। कमरे से गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ जयवीर सिंह को तुरंत अस्पताल भिजवाया। 
 

सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिटायर्ड दरोगा का आई कार्ड में जांचा जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजन से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed