{"_id":"69b807ddefe7f28bfa007ca3","slug":"road-accident-three-friends-going-for-eid-shopping-were-run-over-by-truck-two-died-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा: ईद की खरीदारी करने जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने राैंदा, दो की माैके पर ही माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा: ईद की खरीदारी करने जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने राैंदा, दो की माैके पर ही माैत
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
फिरोजाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। अनस और अरहान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा उवैस उछलकर दूसरी ओर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो दोस्तों का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शिकोहाबाद के नौशहरा गांव के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों ईद के लिए खरीदारी करने शिकोहाबाद जा रहे थे। घटना का पता लगते ही इनके परिवारों में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। इधर, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सिरसागंज के गांव सराय शेख निवासी उवैस (14), अनस (15) और अरहान (16) आपस में दोस्त थे। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तीनों बाइक से ईद के कपड़े खरीदने शिकोहाबाद जा रहे थे। प्रहलादराय टिकमानी फैक्टरी के पास बने कट पर बाइक को गलत दिशा में मोड़ते समय फिरोजाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
अनस और अरहान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा उवैस उछलकर दूसरी ओर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल उवैस को ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। अरहान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इकलौते चिराग के बुझने से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ट्रक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ें-Agra News: एमजी रोड पर जाम, तीन घंटे तक फंसे रहे वाहन; पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा
Trending Videos