सब्सक्राइब करें

आगरा में सेल्स ऑफिसर लापता: परिचित महिला के घर मिला बैग और हेलमेट, सीसीटीवी के फुटेज से अनहोनी की आशंका

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
sales officer missing case agra police found cctv footage fridge and woman with loading tempo
सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले ऑटो मोबाइल कंपनी के लापता सेल्समैन सुनील कुमार शर्मा के साथ अनहोनी की आशंका है। उनका हेलमेट और बैग गांधी नगर में एक परिचित महिला के घर में मिल गया है। महिला और उसका पति फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में पति-पत्नी लोडिंग टेंपो में फ्रिज और एक पोटली लेकर जाते नजर आ रहे हैं। पोटली में क्या था? यह पता नहीं चल सका है। इससे पुलिस भी परेशान है। सुनील कुमार शर्मा दो अगस्त की सुबह 9:15 बजे घर से निकले थे। 9:30 बजे वाटर वर्क्स पहुंचे। यहां से कंपनी को अपनी लोकेशन भेजी। तब बड़े भाई संतोष की फोन पर सुनील से बात हुई। इसके बाद सुनील का फोन स्विच ऑफ हो गया। बीच में ऑन भी हुआ, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सुनील शाम तक घर नहीं आए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई न होने पर परिजन एसएसपी मुनिराज जी से मिले। अनहोनी की आशंका जाहिर की। उनके आदेश पर पुलिस सक्रिय हुई।

Trending Videos
sales officer missing case agra police found cctv footage fridge and woman with loading tempo
गायब सेल्स आफीसर का परिवार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील की आखिरी लोकेशन गांधी नगर की आई। इस पर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें पता चला कि सुनील सुबह 10:30 बजे एक गली के बाहर अपनी बाइक खड़ी करते हैं। इसके बाद एक घर में चले जाते हैं। यह घर रामसेवक कुशवाहा का है। उनके मकान में किराये पर रहने वाले अजय उर्फ डकैत के घर पर आया करते थे। अजय और उसकी पत्नी मोना दस साल पहले सुनील के घर के सामने रहने वाले जयपाल के घर में किरायेदार थे। अजय और उसकी पत्नी घर में नहीं थे। मकान मालिक ने बताया कि दोनों दो अगस्त को मकान खाली करके जाने की कहकर चले गए। सुनील को बाहर आते किसी ने नहीं देखा।

आगरा में सेल्स ऑफिसर लापता: अपहरण की आशंका से परिवारवाले चिंतित, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
sales officer missing case agra police found cctv footage fridge and woman with loading tempo
तस्वीरें दिखाता सुनील का परिवार - फोटो : अमर उजाला
सुबह बाइक ले गया, दोपहर में टेंपो से फ्रिज और पोटली
पुलिस ने रामसेवक कुशवाहा की गली के बाहर एक जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें पता चला कि पहले अजय सुनील की बाइक लेकर जाता है। बाद में उसे रास्ते में मोना मिल जाती है। वह भी बैठकर चली जाती है। दोपहर में 12:45 बजे दोनों लोडिंग टेंपो लेकर आते हैं। वो घर से फ्रिज और एक पोटली उठाते हैं। पोटली उठाने में चालक की भी मदद लेते हैं। यह चालक उन्हें जीवनी मंडी लेकर जाता है। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है।
 
sales officer missing case agra police found cctv footage fridge and woman with loading tempo
पुलिस अधिकारी के दफ्तर पर सुनील का परिवार - फोटो : अमर उजाला
आखिर पोटली में क्या था?
पुलिस इस बात से परेशान है कि आखिर पोटली में क्या था? उसे तीन लोगों ने उठाया था। पुलिस ने अजय के घर की तलाशी ली। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। बेड सहित अन्य सामान रखा हुआ था। पुलिस ने बेड को चेक किया। इसमें हेलमेट और बैग मिला। यह दोनों सुनील के ही थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को बाइक भी मिल गई है, लेकिन इस बारे में पुलिस कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है।
 
विज्ञापन
sales officer missing case agra police found cctv footage fridge and woman with loading tempo
एसएसपी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी से हुआ था विवाद
परिजनों ने बताया कि वर्ष 2018 में मोहल्ले के लोग प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। तब जयपाल पक्ष से विवाद हुआ था। एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। अजय की बहन जयपाल के घर में ही रहती है। सुनील के घर पर अजय का आना-जाना था। यह बात सभी जानते हैं। इस पर सुनील के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इसमें अजय, मोना, जयपाल, उनके बेटे देवेश और योगेश को नामजद किया है। 

दबिश से पहले भागे पूर्व मंत्री बशीर: तीन तलाक के केस में हैं आरोपी, पत्नी ने कहा-सजा दिलाकर रहूंगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed