{"_id":"610b65288ebc3eba5217b049","slug":"chambal-river-crosses-warning-level-bah-sdm-demand-ndrf-for-relief-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंबल की बाढ़ से हाहाकार: आगरा के कई गांवों में घुसा पानी, घर-स्कूल डूबे, एनडीआरएफ बुलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल की बाढ़ से हाहाकार: आगरा के कई गांवों में घुसा पानी, घर-स्कूल डूबे, एनडीआरएफ बुलाने की मांग
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
चंबल नदी में बाढ़ आने से ग्रामीणों का पलायन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा जिले में चंबल नदी के रौद्र रूप से बाह तहसील के 38 गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। पिनाहट में चंबल खतरे के लाल निशान से चार मीटर ऊपर बह रही है। पानी में डूबे 14 गांवों से पलायन शुरू हो गया है। बाढ़ के पानी में मऊ की मढ़या गांव में झोपड़ियां बह गईं हैं। 75 परिवारों के 300 से अधिक लोगों को प्रशासन ने गांव से निकाल कर ऊंचे स्थान पर पहुंचाया है। एसडीएम ने डीएम को पत्र लिखकर मदद के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) को बुलाने की मांग की है। बाढ़ से पिनाहट और धौलपुर में हालात बेकाबू हो सकते हैं। गुरुवार सुबह को चंबल नदी का जलस्तर 135 मीटर पर पहुंच गया है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश और काली नदी के उफान से चंबल किनारे बसे गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। पिनाहट में खतरे का निशान 130 मीटर पर है। चंबल इससे पांच मीटर ऊपर बह रही है। उधर, धौलपुर में हालात बेहद खराब हैं। यहां जलस्तर 144 मीटर है।
Trending Videos
2 of 9
बाढ़ के कारण ग्रामीणों का पलायन
- फोटो : अमर उजाला
बाह तहसील क्षेत्र में चंबल किनारे बसे 38 में से 14 गांव सर्वाधिक प्रभावित हैं। रास्तों से लेकर स्कूल और घरों में पानी भरने से पलायन शुरू हो गया है। विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। करीब 22 हजार लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
चंबल नदी में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एसडीएम बाह अब्दुल वासित राजस्व टीमों के साथ प्रभावित गांवों से लोगों को निकालने में जुटे रहे। ग्रामीणों को ऊंचे टीलों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं उनके लिए अस्थायी टैंट लगाकर राशन वितरण कराया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि जलस्तर और बढ़ने से हालात बेकाबू हो सकते हैं। ऐसे में एनडीआरएफ की मदद के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
4 of 9
स्कूल में बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
नुकसान का नहीं हो सका आंकलन
चंबल की बाढ़ से प्रभावित गांवों में कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन बुधवार को नहीं हो सका। राजस्व टीमें दिनभर बचाव कार्य में जुटी रही। प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकलने के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा। ग्रामीणों के मुताबिक 38 गांव में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
5 of 9
गांव में बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
ये गांव सर्वाधिक प्रभावित
बाह तहसील के मऊ की मढै़या, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरना पुरा, पुरा शिवलाल, पुरा डाल, उमरैठा पुरा, कछियारा, रेहा, डगोरा, भगवान पुरा, क्योरीपुरा का संपर्क तहसील से कट गया है। उमरेठा गांव पूरा खाली कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।