{"_id":"6a0fee8912b7c1556f00a6dc","slug":"sanitation-workers-go-on-strike-at-agra-cantt-station-over-salary-and-pf-issues-cleaning-services-disrupted-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा कैंट स्टेशन: सफाई कर्मियों की हड़ताल, चार घंटे ठप रही व्यवस्था; वेतन और पीएफ न मिलने पर भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कैंट स्टेशन: सफाई कर्मियों की हड़ताल, चार घंटे ठप रही व्यवस्था; वेतन और पीएफ न मिलने पर भड़का गुस्सा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा कैंट स्टेशन पर वेतन और पीएफ न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिससे करीब 4 घंटे तक सफाई व्यवस्था बाधित रही। आरपीएफ के हस्तक्षेप और वेतन जल्द मिलने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कैंट स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों ने 20 मई तक वेतन न मिलने और पीएफ कटौती बंद होने के विरोध में बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। करीब चार घंटे तक सफाई व्यवस्था ठप रही। कर्मचारियों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मांग पत्र सौंपा। बाद में आरपीएफ इंस्पेक्टर के हस्तक्षेप और वेतन खाते में भेजे जाने के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई।
आगरा कैंट स्टेशन के सफाई कर्मचारियों ने सुबह काम बंद कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित वेतन नहीं दिया जा रहा है। पिछले 14 माह से पीएफ नहीं काटा गया। वेतन हर माह 7 से 10 तारीख के बीच दिलाने की मांग की। साथ ही देरी होने पर प्रतिदिन 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान करने की मांग रखी। इसके अलावा कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, साप्ताहिक व मासिक अवकाश, सफाई ठेके की प्रति उपलब्ध कराने और दोबारा किसी कर्मचारी को न हटाने की भी मांग उठाई।
कर्मचारियों ने सीएचसी हेड को हटाने की मांग की। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने ठेकेदार से वार्ता कर समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। प्रदर्शन में ट्रेड यूनियन काउंसिलिंग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, महामंत्री शरीफ खान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, असंगठित क्षेत्र के जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत, प्रीपेड ड्राइवर एकता यूनियन अध्यक्ष जहीर अब्बास, महामंत्री अनिल शर्मा समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos