फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College to Get New OPD Complex at 10.76 Crore, Existing Facility to Be Expanded

एसएन में मरीजों को बड़ी राहत: 10.76 करोड़ से बनेगा नया OPD कॉम्प्लेक्स, पुराना भी होगा दोमंजिला

Sat, 01 Aug 2026 09:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 09:10 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रोजाना तीन हजार से अधिक मरीजों की भीड़ को देखते हुए 10.76 करोड़ रुपये से नया तीन मंजिला ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। पुराने ओपीडी परिसर को भी दोमंजिला किया जाएगा, जिससे पर्चा, दवा और जांच की सुविधाएं अलग-अलग होने से मरीजों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
SN Medical College to Get New OPD Complex at 10.76 Crore, Existing Facility to Be Expanded
एसएन मेडिकल कॉलेज नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। साथ ही पुराने ओपीडी परिसर को दोमंजिला किया जाएगा। टेंडर जारी होने के साथ ही कार्यदायी संस्था ने सर्वे भी कर लिया है। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने और दवा लेने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी एक ही ओपीडी कॉम्प्लेक्स संचालित हो रहा है। यहां रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इससे हॉल ठसाठस रहता है और मरीजों की लाइन बाहर तक लग जाती है। ऐसे में ओपीडी काॅम्प्लेक्स को दोमंजिला किया जाएगा। इससे दवा, पर्चा काउंटर अलग-अलग हो जाएंगे, जिससे भीड़ नियंत्रित होगी।
विज्ञापन


वहीं बाल रोग और स्त्री रोग के लिए अलग से नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। ये तीन मंजिला होगा। इसमें पर्चा, दवा के लिए काउंटर होंगे। खून की जांच के लिए कलेक्शन सेंटर होगा। ओपीडी भी संचालित होगी। इसका निर्माण स्त्री और बाल रोग विभाग के पास किया जा रहा है। ओपीडी से दोनों विभागों को जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस निर्माण करेगी। इस पर 10.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। । इसका निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बनने से मरीजों को राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed