फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader stagedprotest by stepping into pothole at Kamla Nagar in agra

10 दिन में दूसरी बार धंसी सड़क: गड्ढे में उतरकर सपा नेता का प्रदर्शन, पाताललोक बताते हुए की नारेबाजी

Sun, 19 Jul 2026 10:42 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 10:42 AM IST
सार

आगरा के कमला नगर में एक बार फिर सड़क धंस गई। गड्ढा होने पर सपा नेता माैके पर पहुंच गए। गड्ढे में उतरकर इसे पाताललोक बता दिया। सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
SP leader stagedprotest by stepping into pothole at Kamla Nagar in agra
सड़क गड्ढे में प्रदर्शन करते सपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर में 10 दिन में दूसरी बार सीवर लाइन लीक होने से गहरा गड्ढा हो गया। नगर निगम ने कमला नगर में मॉडल रोड बनाने के नाम पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन यहां लगातार गड्ढे हो रहे हैं। दोपहर में लीकेज से हुए आठ फीट तक गहरे और चार फीट चौड़े गड्ढे में सीढ़ी से उतरकर सपा नेता नितिन कोहली ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढे को पाताललोक बताते हुए नगर निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एक साल पहले बनी सड़क दो बार धंसने पर लोग नगर निगम के विकास के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मयोगी एन्क्लेव के बाद कमला नगर डी-ब्लॉक रोड पर पर भी सीवर लाइन धंसने और लीक होने से गहरा गड्ढा हो गया। कर्मयोगी एन्क्लेव में लीकेज के कारण 30 मीटर सीवर लाइन शुक्रवार को ही बदली गई थी। वहीं शनिवार को इसी सीवर लाइन से जुड़े मैनहोल के पास लीकेज होने से गड्ढा हो गया।
विज्ञापन


दोपहर में गड्ढे का आकार लीकेज के कारण लगातार बढ़ता चला गया। यहां करीब 18 फीट गहरी सीवर लाइन पड़ी है। स्कूलों की छुट्टी हुई तो वैन निकलनी शुरू हो गईं। लोगों ने हादसे से बचाने के लिए गड्ढे के चारों ओर ईंटें रख दीं। लोगों ने सूचना दी तो शाम को सीवर नेटवर्क देख रही कंपनी वीए टेक वबाग ने गड्ढे की बैरिकेडिंग करा दी। प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि कर्मयोगी एन्क्लेव रोड वाली सीवर लाइन ही यहां से निकली है। लीकेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जनकपुरी आयोजन के दौरान हुआ था निर्माण
जिस सड़क पर सीवर लाइन लीक होने से गड्ढा हुआ है, उसका निर्माण पिछले साल ही जनकपुरी आयोजन के दौरान किया गया था। तब से अब तक यह सड़क दो बार धंस चुकी है। एक साल भी यह सड़क नहीं चल पाई। दोनों ही बार सीवर लाइन लीकेज के कारण गड्ढा हुआ। कमला नगर के पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय पहले जब सड़क धंसी तब मलबा डलवाकर निर्माण करा दिया गया था। अब फिर से सड़क धंस गई। काम की गुणवत्ता के साथ पूरे क्षेत्र की सीवर लाइन की जांच की जाए।

गड्ढा युक्त हुईं सड़कें
35 साल से नगर निगम पर काबिज भाजपा का यह विकास मॉडल है, जहां सड़क की तलाश में पाताललोक पहुंच गए हैं। मेयर, नगर आयुक्त और निगम के अधिकारी एसी कमरों में बैठकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की जगह गड्ढा युक्त कर रहे हैं। -नितिन कोहली, क्षेत्रीय सपा नेता

जांच के बाद कराई जाएगी मरम्मत
सीवर लाइन में लीकेज से गड्ढा हुआ है। पहले भी इसी लाइन पर कर्मयोगी एन्क्लेव में सड़क धंसी थी। जांच की जा रही है कि सड़क मैनहोल पर धंसी है या लाइन गिरी है। जांच के बाद मरम्मत शुरू की जाएगी। -कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जलकल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed