{"_id":"6a5cb2267de696ef500caaa7","slug":"canter-driver-dies-in-suspicious-condition-on-new-southern-bypass-in-agra-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: न्यू दक्षिणी बाईपास पर संदिग्ध हालत में चालक की माैत, कैंटर की खिड़की के पास फंदे से लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: न्यू दक्षिणी बाईपास पर संदिग्ध हालत में चालक की माैत, कैंटर की खिड़की के पास फंदे से लटकी मिली लाश
Sun, 19 Jul 2026 04:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:47 PM IST
सार
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में कैंटर चालक का शव मिला। शव कैंटर की सीट के पास फंदे से लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कैंटर से लटका मिला शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर थाना अछनेरा क्षेत्र के रायभा टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितिय में एक कैंटर चालक की माैत हो गई। उसका शव वाहन की परिचालक सीट की ओर खिड़की के पास फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वाहन छत्तीसगढ़ के रायपुर में पंजीकृत है और दिल्ली से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।