फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five arrested with smuggled liquor being transported in an ambulance

Agra News: एंबुलेंस से तस्करी, थार से एस्कॉर्ट; बिहार ले जाई जा रही 80 पेटी शराब समेत पांच आरोपी दबोचे

Sun, 19 Jul 2026 03:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 03:47 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की तस्करी की शराब पकड़ी है। तस्करी की शराब एंबुलेंस से बिहार ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Five arrested with smuggled liquor being transported in an ambulance
तस्करी की शराब पकड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में हो रही शराब तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए बिहार भेजी जा रही 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक एंबुलेंस, एक थार और पांच आरोपियों पंकज, संदीप, रोहित, साहिल और साहिल सेकेंड को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब साढ़े दस लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जांच में सामने आया कि तस्कर हरियाणा और पंजाब से शराब लाकर बिहार पहुंचाते थे। रास्ते में एंबुलेंस का सायरन बजाकर ट्रैफिक से आसानी से रास्ता बनाया जाता था, जबकि आगे चल रही थार पायलट वाहन के रूप में एस्कॉर्ट करती थी। पुलिस के अनुसार गिरोह अलग-अलग राज्यों में प्रवेश से पहले एंबुलेंस और थार दोनों की नंबर प्लेट बदल देता था, ताकि पहचान से बचा जा सके। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि गिरोह के सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed