{"_id":"6a2feff872bfc26ee7079758","slug":"speeding-thar-mows-down-two-wheeler-riders-killing-one-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई: तोड़ दी पीआरवी, पुलिसकर्मियों की फाड़ दी वर्दी; आगरा में युवक की माैत के बाद हुआ जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई: तोड़ दी पीआरवी, पुलिसकर्मियों की फाड़ दी वर्दी; आगरा में युवक की माैत के बाद हुआ जमकर बवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के आगरा जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार कार ने दो पहिया वाहन चालकों को राैंद दिया। हादसे में एक की माैत हो गई।
आगरा में युवक की माैत पर बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार व स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस दाैरान वाहनों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
हादसे में स्कूटी सवार व ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग को जाम कर दिया। कई थानों का फोर्स माैके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ की। लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो गए। पथराव कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस घटनास्थल को छोड़कर भागने लगी। बाद में किसी तरह हालात को काबू किया गया। पथराव में 6 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। घटना के बाद आरोपी भागने लगे।