{"_id":"6a2fc505122fdc4879001a8f","slug":"vandalism-and-alleged-firing-on-thar-with-bjp-flag-in-bah-market-sparks-panic-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा का झंडा लगी थार पर फायरिंग, तोड़ दिए शीशे; बाजार में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा का झंडा लगी थार पर फायरिंग, तोड़ दिए शीशे; बाजार में फैली दहशत
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार
बाह के सदर बाजार में शनिवार रात भाजपा झंडा लगी थार पर तोड़फोड़ और फायरिंग के आरोप से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि सीसीटीवी में मारपीट और डंडेबाजी दिखाई दी है।
थार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के बाह कस्बे के सदर बाजार में शनिवार रात 10.30 बजे रंगबाजी में भाजपा का झंडा लगी थार में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। तोड़फोड़, चीख पुकार के बीच बाजार में दहशत फैल गई। थार मालिक शीलू पचौरी ने फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
अशोक नगर, बाह के शीलू पचौरी ने पुलिस को बताया कि वह बड़ागांव के लाल सिंह गुर्जर, नरेंद्र सिंह के साथ अपनी कार से सदर बाजार के रास्ते से निकल रहा था। तभी रंजिशन थार पर हमला कर दिया। फायरिंग की गई, जिससे थार का शीशा टूट गया। डंडे मारे गए, जिससे साथी लाल सिंह गुर्जर घायल हो गए।
थार की तेज रफ्तार कर जान बचा कर भागे थे। मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने शीलू पचौरी और लाल सिंह गुर्जर को मेडिकल के लिए बाह सीएचसी पर भेजा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डंडे चलते हुए तो दिखे हैं, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। लड़ाई की कोई वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। भाजपा बाह नगर मंडल के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि पार्टी में शीलू पचौरी पर कोई पद नहीं है।