सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Violence and Vandalism at Restaurant Near Bah on Agra–Etawah Highway Amid Youth Rivalry

रेस्तरां में बवाल: दो गुटों ने आधी रात को मचाया तांडव, टूट गए खिड़िकयों के कांच; खाना छोड़ भागे लोग

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के बाह के धोबई गांव के पास एक रेस्तरां में रंगबाजी रंजिश के चलते युवकों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। हंगामे में भगदड़ मच गई और कांच टूटने से एक युवक घायल हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Violence and Vandalism at Restaurant Near Bah on Agra–Etawah Highway Amid Youth Rivalry
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह में धोबई गांव के पास स्थित रेस्तरां में शनिवार की रात घुसे युवकों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की, जिससे रेस्तरां में भगदड़ मच गई।


खेड़ा राठौर के प्रथमपुरा एवं बाह के विक्रमपुर गांव के युवकों के बीच रंगबाजी की रंजिश है। कुछ दिन पहले विक्रमपुर के युवक को प्रथमपुरा के युवकों ने पीट दिया था। शनिवार रात रेस्तरां में प्रथमपुरा के युवक खाना खा रहे थे। इसकी भनक लगते ही विक्रमपुर के युवक पहुंच गए। खाना खा रहे युवकों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट और तोड़फोड़ के बीच लोग जान बचा कर भागे। भगदड़ के दौरान रेस्तरां के दरवाजे का कांच टूट गया। कांच का टुकड़ा एक युवक की बांह में लगा, जिससे खून बहने लगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि रंगबाजी में हुई मारपीट की जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्याें के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



नये साल के जश्न में रेस्तरां से कूद कर भागी थीं लड़कियां
नये साल का जश्न मनाने के लिए रेस्तरां में नृत्य करने के लिए लड़कियां बुलाई गई थी। नये साल के जश्न की भनक लगते ही पुलिस रात में रेस्टोरेंट पर जा धमकी थी। पुलिस पुलिस का हल्ला मचते ही जश्न में शामिल होने वाले एवं नृत्य कलाकार लड़कियां पिछवाड़े के गेट से कूद कर भागी थीं। एक बार फिर रेस्तरां सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed