सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strict Limit on DAP-Urea Storage Farmers Can Keep Only Prescribed Quantity Per Hectare

UP: किसान भाई ध्यान दें...डीएपी की 5 और यूरिया की 7 बोरी, इससे अधिक रखी खाद; तो होगी कार्रवाई

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन ने किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर डीएपी और यूरिया खाद की जरूरत तय कर दी है। इसके अनुसार पांच बोरी डीएपी और सात बोरी यूरिया ही किसान रख सकते हैं। 

Strict Limit on DAP-Urea Storage Farmers Can Keep Only Prescribed Quantity Per Hectare
डीएपी और यूरिया खाद लेने को लाइन में खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

डीएपी और यूरिया किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने बुधवार को प्रति हेक्टेयर किसानों के लिए खाद की जरूरत तय की है। किसान पांच बैग डीएपी और सात बैग यूरिया से अधिक नहीं रख सकेंगे। यदि तय मात्रा से अधिक डीएपी व यूरिया का भंडारण मिला तो कार्रवाई होगी।
Trending Videos


जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बुधवार को खाद वितरण की समीक्षा की। जिले में टॉप-20 डीएपी व यूरिया खरीदार और विक्रेताओं का ब्योरा तलब किया। इनकी जांच होगी। डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्व अवैध रूप से यूरिया व डीएपी का भंडारण कर रहे हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने प्रति हेक्टेयर खाद की आवश्यकता तय की है। डीएम ने कहा जिले में खाद की कोई कमी नहीं। अधिक खाद का इस्तेमाल करने से खेत की मिट्टी और फसल दोनों पर दुष्प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव चस्पा करेंगे बिक्री की सूचना
जिले में 100 से अधिक सहकारी समितियां हैं। जिनसे एक लाख से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। एक-एक सचिव पर दो-दो, तीन-तीन समितियों का चार्ज है। ऐसे में कई समितियों पर खाद नहीं मिल रही। डीएम ने निर्देश दिए कि ऐसे सचिव जिनके पास एक अधिक समिति का चार्ज है वह खाद वितरण का समितिवार रोस्टर तैयार करेंगे। किस समिति पर कब खाद मिलेगी, इसकी पूर्व सूचना चस्पा करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed