सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspected terrorist  ayan javed on three day police custody remand in conversion case in agra

धर्मांतरण का आतंकी कनेक्शन!: लड़कियों को जाल में फंसाकर कराया जाता था निकाह, पुलिस रिमांड पर अयान खोलेगा राज

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा पुलिस धर्मांतरण केस में संदिग्ध आतंकी अयान जावेद से पूछताछ करेगी। पुलिस को कस्टडी रिमांड मिल गई है। आगरा में सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में जांच के दाैरान अयान का नाम सामने आया था। 

suspected terrorist  ayan javed on three day police custody remand in conversion case in agra
अयान जावेद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धर्मांतरण के मामले में बी वारंट पर झारखंड के रांची जेल से लाए गए संदिग्ध आतंकी अयान जावेद की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिल गई है। विवेचक ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। अदालत ने 8 मार्च की सुबह 10 बजे से 10 मार्च की शाम 4 बजे तक की रिमांड दी है। पुलिस पाकिस्तान और खाड़ी देशों से गैंग को किस तरह मदद मिलती थी, यह जानने का प्रयास करेगी।
Trending Videos


थाना सदर क्षेत्र की सगी बहनों को पिछले साल पुलिस ने कोलकाता से मुक्त कराया था। एक साथ छह राज्यों में दबिश देकर 13 आरोपियों को जेल भेजा गया था। कई युवतियों के धर्मांतरण की बात सामने आई थी। दिल्ली के अब्दुल रहमान, गोवा की आयशा, आगरा के रहमान कुरैशी सहित गिरोह से सीधे जुड़े हुए थे। यह युवतियों को फंसाने के बाद गिरोह के पास तक पहुंचाते थे। धर्मांतरण के बाद निकाह तक कराया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान धनबाद, झारखंड निवासी अयान जावेद का नाम सामने आया था। उसे झारखंड एटीएस ने देश विरोधी क्रियाकलापों के आरोप में पकड़ा था। उसके संपर्क आतंकवादियों से थे। वह रांची सेंट्रल जेल में बंद था। मुकदमे की विवेचक रीता यादव ने पांच दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी। राज्य की ओर से अभियोजन अधिकारी बृजमोहन कुशवाह ने कोर्ट में दलील दी। धर्मांतरण के संबंध में साक्ष्य पेश किए। सुनवाई के बाद अदालत ने तीन दिन की कस्टडी रिमांड स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed