सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Nahid Becomes Licensed Taj Mahal Photographer Balances Career and Family

महिला दिवस: वो पर्दानशीं हैं, लेकिन तस्वीरें उतारने में हासिल की है महारत; नाहिद की रोचक कहानी जरूर पढ़ें

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 08 Mar 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के ताजगंज की रहने वाली नाहिद ने हिजाब पहनकर फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। निकाह से 20 दिन पहले उन्होंने ताजमहल की आधिकारिक लाइसेंसधारी फोटोग्राफर बनने का मुकाम हासिल किया और अब परिवार व करियर दोनों को संभाल रही हैं।

Woman Nahid Becomes Licensed Taj Mahal Photographer Balances Career and Family
नाहिद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 वो पर्दानशीं हैं लेकिन पर्दे पर बेहतरीन तस्वीरें उतारने में उन्हें महारत हासिल है। हिजाब पहनकर जब वो ताजमहल के साथ सैलानियों की फोटो क्लिक करती हैं तो देखने वाले हैरान रह जाते हैं। ताजगंज में रहने वाली नाहिद पेशेवर फोटोग्राफर हैं। कुछ अलग कर दिखाने की चाह में उन्होंने फोटोग्राफी को करियर बनाने की ठानी। वर्तमान में वह परिवार, बेटी के साथ अपने काम को भी बखूबी अंजाम दे रही हैं।
Trending Videos


 

निकाह की तैयारियों के बीच हासिल किया मुकाम
नाहिद के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष 2019 रहा। शाहगंज निवासी फरहाज खान के साथ उनका निकाह तय हो चुका था। घर में शहनाई की तैयारियों के बीच नाहिद ने हार नहीं मानी। अपनी विदाई से महज 20 दिन पहले उन्होंने ताजमहल के आधिकारिक लाइसेंस धारक फोटोग्राफर बनने की उपलब्धि हासिल की। यह मुकाम न केवल उनकी मेहनत का फल था, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने के संकल्प की शुरुआत भी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह के बाद गृहस्थी को भी खूबसूरती से संवारा
शादी के बाद नाहिद ने अपनी गृहस्थी को भी उतनी ही खूबसूरती से संवारा है, जितनी बारीकी से वह ताजमहल की तस्वीरों को कैमरे में कैद करती हैं। आज वह अपनी तीन साल की मासूम बेटी ईवा की परवरिश के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। पति फरहाज खान वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। दोनों परिवार और करियर के बीच संतुलन की मिसाल पेश कर रहे है। नाहिद कहती हैं कि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो एक महिला घर की दहलीज और आसमान की ऊंचाइयां, दोनों को एक साथ थाम सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed