पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temperatures exceed 45 degrees in many cities Monsoon Likely Within 24–48 Hours Agra Becomes Hottest City

प्रचंड गर्मी: कई शहरों में पारा 45.1 डिग्री के पार; सूबे में आगरा सबसे गर्म, जानें कब दस्तक देगा मानसून?

Tue, 30 Jun 2026 09:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 09:06 AM IST
सार

भीषण गर्मी से पूरा देश तप रहा है।  आगरा 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म और देश का छठा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के आगमन और गरज-चमक के साथ बारिश से राहत मिलने की संभावना जताई है।
 

विज्ञापन
temperatures exceed 45 degrees in many cities  Monsoon Likely Within 24–48 Hours Agra Becomes Hottest City
मानसून तेजी से बढ़ा आगे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

तीन दिनों में दो दिन आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। शनिवार के बाद रविवार को भी आगरा में गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। प्रदेश में आगरा सबसे गर्म रहा तो देश में यह छठवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


देश में 45.1 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा जबकि आगरा में पारा 42.9 डिग्री रहा। भीषण गर्मी के साथ उमस ने लोगों को सोमवार को भी बेहाल कर दिया। बिजली की कटौती ने लोगों को उमस के कारण पसीने से तर-बतर किए रखा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से तीन दिनों तक मानसून की पहली बारिश भिगो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बेड पर लेटी युवती और ऐसी हालत: होटल के कमरे में शर्मनाक हरकत, आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल; दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को देश के सबसे गर्म 10 शहरों में उत्तर प्रदेश से केवल एक जिला आगरा ही शामिल रहा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में पारा 42.9 डिग्री तक पहुंचा, जिसके साथ उमस ने मुश्किल बढ़ा दी। दिन में लोगों को चैन मिला न ही रात में। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

ये भी पढ़ें -  UP: दामाद ने ये क्या कर डाला...सास का फोड़ दिया सिर, पत्नी को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; गुस्सा देख लोग हैरान


आगरा और इसके आसपास के जिलों में मंगलवार दोपहर के बाद से मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के अंदर मानसून दस्तक दे सकता है। तेज हवा के साथ गरज-चमक संग बारिश हो सकती है, वहीं तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें -  फिर डॉक्टर क्या करेंगे?: अगले 10 साल में बदल जाएगा इलाज का तरीका, AI पता करेगी बीमारियां; रोबोट करेंगे सर्जरी


शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 42.9 30.4

अलीगढ़ 42 30.8
बांदा 41.2 30.4

प्रयागराज 41 30.8
उरई 40.8 28.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed