सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The contractor fled after leaving the tile worker's body at SN.

Agra News: टाइल्स कारीगर का शव एसएन में छोड़कर भाग गया ठेकेदार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The contractor fled after leaving the tile worker's body at SN.
मृतक सनी
विज्ञापन

आगरा। काम के लिए एटा गए टाइल्स कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ठेकेदार एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शव छोड़कर भाग गया। परिजन ने ठेकेदार पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया है। एत्माद्दौला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी सनी टाइल्स कारीगर थे। चाचा गिरीश ने बताया कि दो दिन पहले सनी को फिरोजाबाद का भोला ठेकेदार अपने साथ काम के लिए एटा ले गया था। शनिवार रात 9:30 बजे फोन कर बताया कि सनी हादसे का शिकार हो गया है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे हैं। जब वह एक घंटे बाद इमरजेंसी पहुंचे तो सनी का शव लावारिस पड़ा था। ठेकेदार ने फोन रिसीव नहीं किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का कहना है कि सनी की मौत इलाज में देरी की वजह से हुई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि जिस स्थान पर सनी कार्य कर रहा था, वहां पर टाइल्स गिर गए थे। उसे चोट लग गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी का शव ठेकेदार के घर लाकर हंगामा
फिरोजाबाद। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजन टाइल्स कारीगर सनी के शव को थाना उत्तर क्षेत्र के रेहना इलाके में ले आए। यहां रहने वाले ठेकेदार भोलाराम के खिलाफ हंगामा किया। घर के सामने शव को रख दिया। परिजन ने कहा कि भोलाराम 11 को सनी को अपने साथ एटा में काम कराने के लिए लेकर गया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत कराया। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed