{"_id":"6913ff75d262a42c170947fb","slug":"tourist-goes-missing-near-taj-mahal-after-dispute-with-family-over-golf-cart-ride-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताज का दीदार करने आया पर्यटक लापता, घरवालों से हुआ विवाद; मोबाइल भी किया स्विच ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताज का दीदार करने आया पर्यटक लापता, घरवालों से हुआ विवाद; मोबाइल भी किया स्विच ऑफ
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Nov 2025 09:01 AM IST
सार
गोल्फ कार्ट में परिजनों से विवाद के बाद पर्यटक लापता हो गया। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई (महाराष्ट्र) से आए 67 वर्षीय संतोष आमटे मंगलवार को ताजमहल शिल्पग्राम पार्किंग के पास से लापता हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर तलाश की। मगर उनका पता नहीं चल सका।
थाना पर्यटन की प्रभारी रूबी सिंह ने बताया कि संतोष आमटे की दिल्ली में रिश्तेदारी में शादी थी। इसमें शामिल होने वह परिवार के साथ आए थे। शादी संपन्न होने के बाद मंगलवार को परिवार ताजमहल घूमने के लिए आगरा आ गया। दोपहर 2:30 बजे शिल्पग्राम पार्किंग से ताजमहल जाते समय गोल्फ कार्ट में बैठने के दाैरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई। संतोष गोल्फ कार्ट में नहीं बैठे। वह परिवार से अलग हो गए। इस पर परिजन ताजमहल देखने चले गए।
उधर, संतोष का फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजन को लगा कि वह ताज देखने आ जाएंगे। मगर नहीं आए। वापस लौटने पर वह पार्किंग पर भी नहीं मिले। इस पर परिजनों ने शाम 5:15 बजे पर्यटन पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए आसपास खोजा। सभी ग्रुप में फोटो शेयर किया। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से अनाउंसमेंट करवाया। अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है।
Trending Videos