{"_id":"628a0a65a8a702091f1ed7b4","slug":"tractor-running-to-crush-the-crowd-people-raining-stones-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: भीड़ को कुचलने के लिए दौड़ता ट्रैक्टर, बचते हुए पत्थर बरसाते लोग, खौफनाक मंजर की तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भीड़ को कुचलने के लिए दौड़ता ट्रैक्टर, बचते हुए पत्थर बरसाते लोग, खौफनाक मंजर की तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 03:33 PM IST
सार
डौकी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। महिला ने झोपड़ी में आग लगा दी। बवाल में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
1 of 6
भीड़ को कुचलने के लिए दौड़ता ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम पीपरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाद के दौरान लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो वहीं दूसरे वीडियो में महिला झोपड़ी में आग लगाती दिखाई दे रही है। पूरे घटनाक्रम में करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मामला थाना डौकी क्षेत्र के पीपरा गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक करीब 12:00 बजे गांव में दो पक्षों ओमप्रकाश पुत्र भूदेव और गुड्डू पुत्र परशुराम में आपसी कहासुनी हो गई, देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा हो गया कि एक पक्ष ने ट्रैक्टर पर सवार होकर वहां मौजूद लोगों को कुचलने का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।
Trending Videos
2 of 6
ट्रैक्टर पर पत्थर बरसाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के गांव सुरीर में आज पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर के लोग लाठी डंडे लेकर खेतों में आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मोर्चाबंदी हुई और लाठियां चलने लगी। इस बीच एक युवक ट्रैक्टर के साथ मौके पर आ गया और लोगों को कुचलने के लिए ट्रैक्टर दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
ट्रैक्टर का तांडव
- फोटो : अमर उजाला
साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से ट्रैक्टर पर बैठा शख्स लोगों को कुचलने का प्रयास कर रहा है। यही नहीं ऐसा बताया गया है कि ट्रैक्टर पर सवार शख्स के पक्ष की एक महिला ने अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे की झोपड़ी जलकर राख हो गई, इसका वीडियो भी वायरल है ।
4 of 6
ट्रैक्टर से बचते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर चालक की दबंगई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, चीख पुकार के साथ दोनों पक्षों से 3 महिलाओं समेत करीब 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर गांव में इलाका पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देख कर दोनों पक्षों से अधिकतर लोग भाग निकले।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रैक्टर चालक को घेरने का प्रयास करती भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। ऐसा बताया गया है कि 7 महीने पहले दोनों पक्षों में छेड़छाड़ की घटना को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें थाने पर मुकदमा भी लिखा था पुलिस उसकी जांच कर रही है। इसी बात को लेकर आज कहासुनी हुई और विवाद ने विकराल रूप ले लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।