{"_id":"69881f96578fa893ed07894d","slug":"transactions-worth-76-crore-rupees-were-conducted-on-paper-in-four-months-tax-evasion-was-detected-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कागजों पर चार महीने में 76 करोड़ रुपये का लेन-देन, पकड़ी गई कर टैक्स चोरी; 70 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कागजों पर चार महीने में 76 करोड़ रुपये का लेन-देन, पकड़ी गई कर टैक्स चोरी; 70 लाख की वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
विभाग की जांच के दौरान दिनेश ने बताया कि उन्हें धोखे में रखकर सुमित जिंदल ने छल से चालू खाता खुलवाया। इस पर दिनेश ट्रेडर्स के खाते से 70.74 लाख वसूला गया। साथ ही सुमित की फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यूपी में बड़ी जीएसटी चोरी
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
कारोबारी ने अपनी अपंजीकृत फर्म के जरिये कागजों पर चार महीने में 76 करोड़ का कारोबार दिखाकर टैक्स चोरी की। प्रारंभिक जांच में मामला सामने आने पर राज्य कर विभाग ने 70 लाख रुपये की वसूली कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आगरा जोन के अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी ने बताया कि दिनेश ट्रेडर्स नाम की अपंजीकृत फर्म चलाने वाले सुल्तानपुरा आगरा कैंट निवासी दिनेश अग्रवाल ने पंजाब नेशनल बैंक, शाखा बैंक कॉलोनी में मंडी समिति से आढ़तिये का लाइसेंस लेकर चालू खाता खुलवाया। फर्म में 76.14 करोड़ रुपये का लेन-देन होने पर विभाग ने जांच की।
इसमें 17 करोड़ रुपये का लेन-देन अकेले सुमित जिंदल नाम के कारोबारी की फर्म शिव ट्रेडर्स के साथ निकला। आगे की जांच में पता चला कि सुमित के नाम पर विभाग में ही एसजे इंटरप्राइजेज नाम से एक अन्य फर्म पंजीकृत थी। इस फर्म पर भी बिना माल के कागजों पर ही खरीद बिक्री दिखाकर नौ करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी पकड़ी गई थी।
एसआईबी ने संयुक्त आयुक्त बीडी शुक्ला के नेतृत्व में दिनेश ट्रेडर्स के ठिकाने पर दस्तक दी। जांच के दौरान दिनेश ने बताया कि उन्हें धोखे में रखकर सुमित जिंदल ने छल से चालू खाता खुलवाया। इस पर दिनेश ट्रेडर्स के खाते से 70.74 लाख वसूला गया। साथ ही सुमित की फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले का पर्यवेक्षण अपर आयुक्त ग्रेड-2 अंजनी कुमार अग्रवाल ने किया।
Trending Videos