{"_id":"6a75d83a3752d401af053856","slug":"two-bike-riders-died-after-colliding-with-container-in-mathura-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: बाइक को राैंदा, कंटेनर के नीचे दबा युवक, दो की माैत; पांच दिन की मासूम के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: बाइक को राैंदा, कंटेनर के नीचे दबा युवक, दो की माैत; पांच दिन की मासूम के सिर से उठा पिता का साया
Fri, 07 Aug 2026 06:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:36 PM IST
सार
मथुरा में कंटेनर ने बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे के दाैरान कंटेनर पलट गया, इसके नीचे एक युवक दब गया। माैके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। एक मृतक युवक पांच दिन पहले ही पिता बना था। पांच दिन की मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर गांव बंचारी (होडल) हरियाणा से ड्यूटी करके लौट रहे बाइक सवार युवकों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार एक युवक कंटेनर के नीचे दब गया। हादसे में दोनों युवकों की माैत हो गई। दोनों मृतक कोसीकलां एवं अलवाई (छाता) के निवासी थे। मौके पर पहुंची होडल पुलिस ने हाइड्रा के माध्यम से कंटेनर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला।
होडल पुलिस के अनुसार मृतक दीपक के भाई नकुल निवासी अग्रवाल काॅलोनी ने बताया कि वह जेबीएम कंपनी में नौकरी करता है। साथ में उसका छोटा भाई दीपक 28 वर्ष और उसके भाई का दोस्त कृष्णकांत 26 वर्ष निवासी अलवाई, छाता भी उसके साथ नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका भाई दीपक व कृष्णकांत अपनी डयूटी करके बाइक पर कोसीकलां आ रहे थे।
बाइक को कृष्णकांत चला रहा था और उसका भाई दीपक पीछे बैठा था। जैसे ही उनकी बाइक रेलवे चौक फ्लाईओवर पर पहुंची तो पीछे से आते कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान कंटेनर राजमार्ग पर पलट गया और चीख पुकार मच गई। दीपक कंटेनर के नीचे दब गया। उसकी माैके पर ही माैत हो गई। जबकि कृष्णकांत घायल हो गया। बाद में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं हादसे के बाद राजमार्ग पर काफी देर तक जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही होडल पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक दीपक की पत्नी ने पांच दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है।