{"_id":"6a60ab80d94c595c8d0a2ac8","slug":"two-teenagers-drowned-in-agra-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो छात्र, दोनों की माैत; गांव में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो छात्र, दोनों की माैत; गांव में मची चीख पुकार
Wed, 22 Jul 2026 05:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:08 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गर्मी के चलते पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए दो छात्र डूब गए। माैके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। किशोरों को पानी से बाहर निकाला, तब तक दोनों की माैत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायभा के पास पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
रायभा स्थित लॉर्ड शिवा स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं-10वीं के पांच छात्रों ने धनौली और नगला मंशा के बीच स्थित पहाड़ के जमा पानी में नहाने का प्लान बनाया था। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद या मध्य में पांचों दोस्त पहाड़ के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच दोस्तों में से दो छात्र पानी में नहाने के लिए उतरे, जबकि बाकी तीन छात्र बाहर खड़े होकर देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रायभा स्थित लॉर्ड शिवा स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं-10वीं के पांच छात्रों ने धनौली और नगला मंशा के बीच स्थित पहाड़ के जमा पानी में नहाने का प्लान बनाया था। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद या मध्य में पांचों दोस्त पहाड़ के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच दोस्तों में से दो छात्र पानी में नहाने के लिए उतरे, जबकि बाकी तीन छात्र बाहर खड़े होकर देखते रहे।
विज्ञापन
गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक छात्र अचानक पानी में डूबने लगा। अपने साथी को डूबता देख दूसरा छात्र उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी संतुलन खो बैठा और दोनों डूब गए। दो साथियों को डूबता देख बाहर खड़े छोटे बच्चे घबरा गए और डर के मारे मौके से भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोगों और तैराकी जानने वाले स्थानीय युवाओं को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रों की पहचान करन उम्र 17 वर्ष पुत्र रामेन्दर निवासी मगुरा व देवमोहन उम्र 16 वर्ष पुत्र ईश्वरी प्रसाद शर्मा निवासी नगला मंशा के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि धनौली और नगला मंशा के बीच स्थित पहाड़ और पुराने खड्डों में अक्सर बारिश का पानी भर जाता है, जो बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अनहोनी को रोका जा सके।