सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Evaluation Hits 50 Percent in Agra Division Firozabad Leads with 86 Percent

यूपी बोर्ड 2026: मूल्यांकन ने पकड़ी रफ्तार, आठ दिन में 50 प्रतिशत जांची कॉपियां; फिरोजाबाद सबसे आगे

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा मंडल में यूपी बोर्ड की कॉपियों का 50 प्रतिशत मूल्यांकन आठ दिनों में पूरा कर लिया गया है। फिरोजाबाद 86 प्रतिशत कार्य के साथ सबसे आगे है, जबकि शेष कॉपियों की जांच तेजी से जारी है।

UP Board Evaluation Hits 50 Percent in Agra Division Firozabad Leads with 86 Percent
संयुक्त शिक्षा निदेशक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पांच मूल्यांकन केंद्रों पर आठ दिनों में 335000 कॉपियों के साथ 50 प्रतिशत मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मंडल में फिरोजाबाद 86 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य के साथ सबसे पहले नंबर पर है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
Trending Videos


बुधवार को निरीक्षण के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में आगरा मंडल तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंडल में अब तक कुल 61 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। मंडल में कुल 19,07,315 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए प्राप्त हुई थीं। इनमें से अब तक 17,86,150 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। वहीं, 3,09,471 उत्तर पुस्तिकाएं अभी भी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में 1,44,903 उत्तर पुस्तिकाएं शेष
आगरा में कुल 7,47,010 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। इनमें से 6,91,661 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, जबकि 3,56,063 कॉपियां अभी शेष हैं। मथुरा में 4,37,149 कॉपियां जांच के लिए आई थीं, जिनमें से 4,09,239 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। यहां 1,44,903 उत्तर पुस्तिकाएं अभी भी शेष हैं।

मैनपुरी में 56,305 कॉपियां जांच को बाकी
मैनपुरी में कुल 3,14,699 कॉपियों में से 2,96,174 का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है, जबकि 1,41,434 कॉपियां शेष हैं। फिरोजाबाद में 4,08,457 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 3,89,076 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यहां 56,305 कॉपियां अभी भी जांच के लिए बची हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed