सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video made from Taj minaret in agra

Taj Mahal: सफाई कर्मचारी ने ताज की मीनार से बनाया ऐसा वीडियो, अधिकारियों के उड़ गए होश; सुरक्षा पर भी सवाल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 28 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

ताजमहल के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एएसआई अधिकारियों के होश उड़ गए। आननफानन जांच शुरू वीडियो को डिलीट कराया गया। साथ ही वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मचारी को भी नाैकरी से हटा दिया गया।

Video made from Taj minaret in agra
ताज की मीनार से बनाए वीडियो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सैलानियों के भ्रमण के लिए बंद की गई ताजमहल की मीनार पर चढ़कर ताज का 360 डिग्री व्यू का वीडियो बना लिया गया। सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर वीडियो वायरल हो गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जांच की तो पता चला कि संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी ने मीनार पर चढ़कर वीडियो बनाया था। उसे तत्काल नाैकरी से निकालते हुए वीडियो डिलीट करा दिया गया।
Trending Videos


मंगलवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल की मीनार के मुख्य गुंबद परिसर का 360 डिग्री व्यू का वीडियो वायरल हो गया। मीनार और ताजमहल के मुख्य गुंबद पर चढ़ना या फोटोग्राफी करना प्रतिबंधित है। ऐसे में सीआईएसएफ की सुरक्षा पर भी सवाल उठ गए। इट्स विशाल भाई नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो के बाद ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने जांच की, जिसमें पता चला कि वीडियो 5-6 दिन पुराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि संविदा पर रखे गए एक सफाई कर्मचारी ने इसे बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कर्मचारी के मोबाइल में वीडियो मिलने पर उसे डिलीट करा दिया गया और सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया गया है।

मीनार, गुंबद और भूमिगत कक्ष में जाने से पहले जमा होंगे मोबाइल
घटना से सबक लेते हुए एएसआई ने तय किया है कि मुख्य गुंबद, मीनार, भूमिगत कक्षों, बुर्जों जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ड्यूटी पर जाने से पहले अपना मोबाइल जमा करेंगे। सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वह स्मारक के प्रतिबंधित हिस्से की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी नहीं करें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed