सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Crisis in Agra as Residents Protest Amid Severe Heatwave

भीषण गर्मी में जल संकट: इंदिरा नगर की महिलाओं का प्रदर्शन; जगदीशपुरा के नलों में पहुंचा सीवर का पानी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में भीषण गर्मी के बीच इंदिरा नगर और जगदीशपुरा क्षेत्रों में पानी की किल्लत और गंदे पानी की आपूर्ति से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जलकल विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर साफ पानी की आपूर्ति और पाइप लाइन सुधार की मांग की है।

Water Crisis in Agra as Residents Protest Amid Severe Heatwave
लॉयर्स कॉलोनी जोनल पंपिंग स्टेशन पर महिलाओं ने जताया विरोध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी में 46.5 डिग्री तापमान के बीच लोगों को पानी न मिला तो सब्र का बांध टूट गया। लॉयर्स कॉलोनी जोनल पंपिंग स्टेशन पर इंदिरा नगर की महिलाओं और बच्चों ने पानी के लिए प्रदर्शन किया। कहा कि एक साल से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। वहीं जगदीशपुरा क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन टूटने से घरों में नाले और सीवर का गंदा पानी पहुंच रहा है। इसकी शिकायत जलकल विभाग से की गई है।
Trending Videos

मंगलवार को लॉयर्स कॉलोनी जोनल पंपिंग स्टेशन पर पानी न आने से परेशान महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इंदिरा नगर चार खंभा की महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ जलकल के जोनल कार्यालय जाकर समस्या बताई और निदान की मांग की। महिलाओं ने जलकल इंजीनियरों से कहा कि एक साल से इंदिरा नगर के लोग परेशान हैं। यहां गली में पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रेशर न आने की शिकायत पार्षद अमित दिवाकर से की गई थी। क्षेत्र में सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन नहीं है। क्षेत्र में कोई सार्वजनिक सबमर्सिबल पंप भी नहीं है, जिससे पानी भर सकें। महिलाओं ने मेयर और सांसद से क्षेत्र में पानी की लाइन बिछाकर आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में घरों में गंदे पानी की आपूर्ति
भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान लोगों को नाले से गुजर रहीं पानी की पाइप लाइनों के लीकेज के कारण गंदे पानी से भी जूझना पड़ा। घरों में कुछ देर के लिए पानी पहुंचा, लेकिन यह गंदा और काला बदबूदार होने के कारण किसी के काम नहीं आया। जगदीशपुरा क्षेत्र के रामनगर में वैद्य वाली गली, सब्जी मंडी के पास के क्षेत्र में हर घर में गंदा पानी पहुंचा। सुबह चंद मिनट ही आपूर्ति हुई, लेकिन एक बाल्टी पानी भी नहीं भरा जा सका। क्षेत्रीय निवासी विवेक प्रजापति और संतोष सागर ने बताया कि बेहद बदबूदार और काला पानी नलों से निकला। आधे घंटे बाद भी यह साफ नहीं हुआ। जलकल विभाग यहां लीकेज की जांच कर समस्या दूर करे। इस मामले में जलकल महाप्रबंधक संघभूषण ने बताया कि टीम भेजकर क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed