{"_id":"69ad12fd0854059e1900c42a","slug":"woman-nahid-becomes-licensed-taj-mahal-photographer-balances-career-and-family-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस: वो पर्दानशीं हैं, लेकिन तस्वीरें उतारने में हासिल की है महारत; नाहिद की रोचक कहानी जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस: वो पर्दानशीं हैं, लेकिन तस्वीरें उतारने में हासिल की है महारत; नाहिद की रोचक कहानी जरूर पढ़ें
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के ताजगंज की रहने वाली नाहिद ने हिजाब पहनकर फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। निकाह से 20 दिन पहले उन्होंने ताजमहल की आधिकारिक लाइसेंसधारी फोटोग्राफर बनने का मुकाम हासिल किया और अब परिवार व करियर दोनों को संभाल रही हैं।
नाहिद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
वो पर्दानशीं हैं लेकिन पर्दे पर बेहतरीन तस्वीरें उतारने में उन्हें महारत हासिल है। हिजाब पहनकर जब वो ताजमहल के साथ सैलानियों की फोटो क्लिक करती हैं तो देखने वाले हैरान रह जाते हैं। ताजगंज में रहने वाली नाहिद पेशेवर फोटोग्राफर हैं। कुछ अलग कर दिखाने की चाह में उन्होंने फोटोग्राफी को करियर बनाने की ठानी। वर्तमान में वह परिवार, बेटी के साथ अपने काम को भी बखूबी अंजाम दे रही हैं।
Trending Videos
निकाह की तैयारियों के बीच हासिल किया मुकाम
नाहिद के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष 2019 रहा। शाहगंज निवासी फरहाज खान के साथ उनका निकाह तय हो चुका था। घर में शहनाई की तैयारियों के बीच नाहिद ने हार नहीं मानी। अपनी विदाई से महज 20 दिन पहले उन्होंने ताजमहल के आधिकारिक लाइसेंस धारक फोटोग्राफर बनने की उपलब्धि हासिल की। यह मुकाम न केवल उनकी मेहनत का फल था, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने के संकल्प की शुरुआत भी थी।

निकाह के बाद गृहस्थी को भी खूबसूरती से संवारा
शादी के बाद नाहिद ने अपनी गृहस्थी को भी उतनी ही खूबसूरती से संवारा है, जितनी बारीकी से वह ताजमहल की तस्वीरों को कैमरे में कैद करती हैं। आज वह अपनी तीन साल की मासूम बेटी ईवा की परवरिश के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। पति फरहाज खान वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। दोनों परिवार और करियर के बीच संतुलन की मिसाल पेश कर रहे है। नाहिद कहती हैं कि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो एक महिला घर की दहलीज और आसमान की ऊंचाइयां, दोनों को एक साथ थाम सकती है।