सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women's Day 2026 Agra’s Ruchi Jain Empowering Women Through Her Skills

Women's Day 2026: न सुन सकतीं, न बोल सकतीं...हौसलों से लिखी सफलता की कहानी; रुचि जैन से ले सकतें हैं प्रेरणा

यथार्थ मिश्र, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 08 Mar 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा की रुचि जैन सुन और बोल नहीं सकतीं, लेकिन सिलाई और हैंडीक्राफ्ट के हुनर से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह घर पर ही महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखा रही हैं।

Women's Day 2026 Agra’s Ruchi Jain Empowering Women Through Her Skills
रुचि जैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वह न तो बोल सकती हैं और न ही सुन सकती हैं लेकिन उनके हौसलों की गूंज हर ओर सुनाई देती है। कमला नगर निवासी रुचि जैन, मूक बधिर होने के बावजूद अपने हुनर से न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार का रास्ता दिखा रही हैं।
Trending Videos

रुचि जैन सुन और बोल नहीं सकतीं, लेकिन उनकी लगन और मेहनत ने इस कमी को कभी उनकी हिम्मत के आड़े नहीं आने दिया। उन्हें सिलाई का काम बेहद पसंद है और इसी हुनर को उन्होंने अपनी पहचान बना लिया। उनके बनाए हैंडीक्राफ्ट आइटम को लोग काफी पसंद करते हैं। बेटे अर्चित जैन ने बताया कि उनकी मां ने वर्ष 2012 में इस काम की शुरुआत की थी। समय के साथ उन्होंने अपने हुनर को निखारा और शहर में लगने वाले कई मेलों में अपने स्टॉल भी लगाए, जहां उनके बनाए सामान को अच्छा रिस्पांस मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घर पर ही एक छोटा-सा सेटअप तैयार कराया गया। यहीं से रुचि जैन ने सिलाई का काम शुरू किया और धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ाया। काम चल निकला तो उन्होंने अन्य महिलाओं को भी सक्षम बनाने का निर्णय लिया। वह अपने घर पर ही महिलाओं को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दे रही हैं। पति अंजुल जैन उनका सहयोग करते हैं, जबकि छोटा बेटा अंबुज जैन नौकरी कर रहा है। परिवार का सहयोग और मजबूत इरादों की बदौलत वह लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed