सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Year-End Rush: 32.60 Crore Bills Cleared in a Day Amid Budget Spending Race in Agra

UP: वित्तीय वर्ष के अंत में बजट ठिकाने लगाने की होड़, 32.60 करोड़ का भुगतान; पांच दिन पहले मिली इतनी रकम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

वित्त वर्ष खत्म होने से पहले आगरा में बजट खर्च करने की होड़ तेज हो गई है, जहां एक दिन में 32.60 करोड़ रुपये के बिल पास किए गए। शासन ने 60.34 करोड़ का बजट जारी किया है और 31 मार्च को अवकाश के बावजूद कोषागार व बैंक खुले रहेंगे।

Year-End Rush: 32.60 Crore Bills Cleared in a Day Amid Budget Spending Race in Agra
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

वित्त वर्ष 2025-26 की विदाई में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में सरकारी महकमों में बजट को ठिकाने लगाने की होड़ शुरू हो गई है। बुधवार को जिला कोषागार में दिन भर गहमागहमी रही, जहां एक ही दिन में 32.60 करोड़ रुपये के 487 बिलों का भुगतान हुआ। वहीं, शासन ने जिले के 22 विभागों के लिए 60.34 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं।
Trending Videos


कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में बुधवार को नजारा किसी मेले जैसा था। विभिन्न विभागों के आहरण-वितरण अधिकारी अपने-अपने बिल पास कराने के लिए कतारों में डटे रहे। गहन जांच के बाद बिलों को भुगतान के लिए हरी झंडी दी गई। मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान के अनुसार, शासन ने आगरा के लिए कुल 60.34 करोड़ रुपये (साठ करोड़ चौंतीस लाख अठारह हजार चार सौ तिरपन रुपये) का बजट आवंटित किया है। इस भारी-भरकम राशि का 50 फीसदी से अधिक हिस्सा अकेले मेडिकल कॉलेज और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जैसे महकमों के खाते में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख विभागों को मिला बजट
- मेडिकल कॉलेज : 5,29,87,100 रुपये की भारी धनराशि।
- पीडब्ल्यूडी : बुनियादी ढांचे के लिए 2,45,26,000 रुपये।
- राजकीय चर्म संस्थान : 2,06,32,530 रुपये का आवंटन।
- अन्य विभाग : उद्योग विभाग को 84.12 लाख, उद्यान विभाग को 49.77 लाख और पुलिस विभाग को 24.08 लाख रुपये मिले हैं।

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे बैंक और कोषागार
31 मार्च को वित्त वर्ष का अंतिम दिन है। इस दिन महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद शासन ने कोषागारों और सरकारी लेनदेन वाले बैंकों को खुला रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बजट लैप्स होने से पहले नियमानुसार उसका उपयोग सुनिश्चित करें।

समय सीमा भी तय
कोषागार ने तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम दिन का शेड्यूल तय कर दिया है। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए कोषागार में अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं, ताकि अंतिम मिनट तक भुगतान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से चल सके।
- बिल प्रस्तुतीकरण: 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे तक।
- ट्रांजैक्शन अप्रूवल: शाम 5:00 बजे तक अनिवार्य।
- ई-कुबेर पोर्टल: रात 10:00 बजे पोर्टल लॉक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed