{"_id":"6a0da48e79a125a4e60d9262","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-high-tension-line-in-agra-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की माैत, बचाने पहुंची बहन भी झुलसी; परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की माैत, बचाने पहुंची बहन भी झुलसी; परिजनों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 20 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
परिजनों ने लाइन हटने एवं दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव नहीं हटने दिया। आखिर में बिजली विभाग के अधिकारी ने जांच और मुआवजे का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के बाह के खेड़ा राठौर के बिरखेपुरा गांव में बुधवार की सुबह आठ बजे अपने घर की छत पर प्लास्टर करा रहे जितेन्द्र सिंह (22) की एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बचाने पहुंची छोटी बहन मोहिनी भी झुलस गई। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी एचटी लाइन न हटाए जाने पर हुए हादसे को बिजली विभाग की लापरवाही बताकर गुस्साए परिजनों ने शव रख कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिशाषी अभियंता रोहित शर्मा एवं खेड़ा राठौर पुलिस ने जांच और कार्रवाई आश्वासन दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरखेपुरा के मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घर के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। लाइन हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन अधिकारी टालमटोल करते रहे। आरोप है कि धन की मांग भी की गई। बुधवार की सुबह बेटा जितेन्द्र सिंह घर की छत का प्लास्टर करा रहा था। जैसे ही वह छत से उठा, एचटी लाइन के संपर्क में कंधा आ गया और करंट की चपेट में आने से छटपटा कर गिर कर बेहोश हो गया। गिरते समय जितेन्द्र सिंह की चीख निकलने पर छत पर मौजूद छोटी बेटी मोहिनी उसे बचाने के लिए पहुंची तो लाइन के संपर्क में आने से उसका सिर झुलस गया और गिर पड़ी।
चीखपुकार मचने पर परिजन और पड़ोस के लोग दोनों को उपचार के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जितेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जीवित होने के अंदेशे में परिजन आगरा ले पहुंचे। वहां पर भी मृत घोषित किए जाने पर शव लेकर बाह सीएचसी पर पहुंचे। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गुस्साए परिजन और गांव के लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर शव को लेकर घर पर पहुंच गये। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। लेकिन परिजनों ने लाइन हटने एवं दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव नहीं हटने दिया। आखिर में अधिशाषी अभियंता रोहित शर्मा ने जांच और मुआवजे का आश्वासन दिया। वहीं एसओ खेड़ा राठौर ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।