सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action taken in 62 ticketless cases

UP Roadways: 62 बिना टिकट मामले में चेकिंग दल के दो चालक निलंबित, छह नए एटीआई तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 27 Mar 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

बुद्धविहार डिपो की बस में 64 में से 62 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। बस के संविदा चालक मिथुन, परिचालक जगदीश गौतम की बर्खास्त करते हुए तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त कर दी। परिचालक जगदीश गौतम के खिलाफ थाना बन्नादेवी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जबकि टीआई ( ट्रैफिक इंस्पेक्टर ) गर्वित शर्मा को निलंबित कर दिया गया। 
 

Action taken in 62 ticketless cases
रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़-बल्लभगढ़ मार्ग पर 16 मार्च को बुद्धविहार डिपो की रोडवेज बस में 62 यात्रियों के बिना टिकट मिलने के मामले में परिवहन निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। जांच में गंभीर अनियमितता सामने आने पर चेकिंग दल के दो चालकों को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा छह नए एटीआई (सहायक यातायात निरीक्षक) की तैनाती की गई है। इस कार्रवाई के बाद से विभाग में खलबली मची हुई है। अब तक इस पूरे प्रकरण में नाै लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है।

Trending Videos


लखनऊ मुख्यालय से प्रवर्तन दल के जीएम गौरव वर्मा के नेतृत्व में टीम ने 16 मार्च को बुद्धविहार डिपो की बस की जांच की। इसमें 64 में से 62 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। विभाग ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार की श्रेणी में मानते हुए बस के संविदा चालक मिथुन, परिचालक जगदीश गौतम की बर्खास्त करते हुए तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त कर दी। अगले दिन इस मामले में परिचालक जगदीश गौतम के खिलाफ थाना बन्नादेवी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जबकि टीआई ( ट्रैफिक इंस्पेक्टर ) गर्वित शर्मा को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले में बुधवार को कासगंज डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक सतेंद्र कुमार, बुद्ध विहार डिपो के प्रदीप कुमार व संतोष कुमार शर्मा के अलावा अलीगढ़ डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक राहुल कुमार को निलंबित किया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इसी मामले में हुई जांच में दोषी पाए गए चेकिंग दस्ते के महेश सिंह, चालक ( बुद्धविहार डिपो ) व प्रमोद कुमार, चालक ( कासगंज डिपो ) को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

नए एटीआई ( सहायक यातायात निरीक्षक ) की तैनाती

  1. ओमवीर सिंह - अलीगढ़
  2. राकेश कुमार शर्मा - अतराैली
  3. उमेश कुमार - बुद्ध विहार
  4. विनोद कुमार सेंगर - हाथरस
  5. सुनील कुमार - हाथरस
  6. रामखिलाड़ी - क्षेत्रीय कार्यशाला


छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े अफसरों को राहत
अलीगढ़-वल्लभगढ़ मार्ग पर 16 मार्च को बुद्धविहार डिपो की रोडवेज बस में 62 यात्रियों के बिना टिकट मिलने के मामले में विभागीय कार्रवाई पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करके निगम मुख्यालय ने इतिश्री कर दी है, जबकि बड़े अफसरों को राहत दे दी गई है। हालांकि बिना टिकट यात्रा कराने का खेल कब से चल रहा था और अब तक रोडवेज को कितना राजस्व घाटा हुआ..? इसका आकलन नहीं हुआ है। इस मामले में संबंधित बस के चालक-परिचालक की संविदा समाप्त करने के साथ ही चेकिंग दल के एक टीआई, चार एटीआई व दो चालकों समेत नाै कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि पूरे मामले में जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हो रही है।

विभाग को राजस्व का लगाया जा रहा चूना
अलीगढ़ में इतनी बड़ी संख्या में रोडवेज बसों में बिना टिकट पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। इसी तरह करीब आठ साल पहले 21 अगस्त 2018 को अलीगढ़ -मथुरा मार्ग पर कस्बा इगलास के पास एसटीएफ ( स्पेशल टास्क फोर्स ) ने एक गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया था। यह गिरोह रोडवेज बसों में फर्जी टिकटों के माध्यम से हर साल करोड़ों रुपये के राजस्व को चूना लगा रहा था। इस पूरे मामले में अलीगढ़ के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक, अलीगढ़-हाथरस के दो सहायक प्रबंधक व तीन टीएस को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed