{"_id":"69c628e71070f5e9a202b6c9","slug":"teenage-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-tractor-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: साइकिल से डीजल लेने जा रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा, पहिए के नीचे दबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: साइकिल से डीजल लेने जा रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा, पहिए के नीचे दबने से हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
विशाल साइकिल से डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। तभी किशोर की साइकिल में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई।
गुस्साए ग्रामीण जाम लगाने की कोशिश करते हुए, मृतक विशाल फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अतरौली कोतवाली के गांव जिरौली धूमसिंह में रामघाट-कल्याण मार्ग पर ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। पहिए से कुचल जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
गांव जिरौली धूमसिंह निवासी 16 वर्षीय विशाल पुत्र तेजवीर सिंह 27 मार्च सुबह करीब नौ बजे साइकिल से डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। तभी रामघाट कल्याण मार्ग पर ओमवीर ढाबा के सामने किशोर की साइकिल में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहां पर भीड़ जमा हो गई। मृतक विशाल पांच भाईयाें में चौथे नंबर का था। उसके पिता तेजवीर सिंह जिरौली धूमसिंह में ही गन्ना का जूस बेचते हैं। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।