सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Instructions to file a report against Babu

Aligarh Nagar Nigam: बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश, सेवाएं समाप्त की गईं

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 27 Mar 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

आउटसोर्स पर रखे गए बाबू कुलदीप जैन के खिलाफ जांच में पता चला कि बाबू ने एडमिन आईडी का गलत प्रयोग कर धनराशि को कम कर दिया। यह जालसाजी, कूटरचना और गबन की श्रेणी में आता है। नगर आयुक्त ने इस मामले में बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Instructions to file a report against Babu
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम के संपत्ति कर विभाग के आकलन के अनुसार कर जमा नहीं कराने पर एक बाबू के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जोन-2 के अंतर्गत संजय गांधी कॉलोनी के मकान नंबर 1/200, सीसी-8 की बकाया कर धनराशि 1,73,488 को बिना सुसंगत अभिलेखों के एडमिन आईडी से समाप्त करते हुए 11,684 रुपये जमा कराए गए। इस पर 25 सितंबर को जांच समिति गठित की गई थी।

Trending Videos


जांच में पता चला कि आउटसोर्स पर रखे गए बाबू कुलदीप जैन ने एडमिन आईडी का गलत प्रयोग कर धनराशि को कम कर दिया। यह जालसाजी, कूटरचना और गबन की श्रेणी में आता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस मामले में जोन संख्या दो के जोनल अधिकारी को कुलदीप जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कुलदीप जैन की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी से तीन साल का डाटा तलब
अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संपत्ति कर विभाग में प्रयुक्त सॉफ्टवेयर के संचालन एवं डाटा का तीन साल का ब्योरा मैसर्स मार्सेलोस टेक्नोलॉजीज प्रालि. से तलब किया है। उन्होंने बताया कि उक्त फर्म द्वारा सॉफ्टवेयर की वार्षिक बैकअप फाइलें नगर निगम में नियमित रूप से जमा नहीं कराई गईं। इसलिए कार्यों का समुचित ऑडिट संभव नहीं हो पा रहा था। इस डाटा में संपत्ति कर से संबंधित रसीदों के रोल बैक, पोस्टिंग, नामांतरण, संशोधन तथा अन्य तकनीकी प्रक्रिया का विवरण शामिल होना अनिवार्य होगा। इस डाटा की तकनीकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed