फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA bulldozers raze illegal colonies; women create a ruckus

Aligarh News: अवैध कॉलोनियों पर चला एडीए का बुलडोजर, महिलाओं ने किया हंगाम

Tue, 28 Jul 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
ADA bulldozers raze illegal colonies; women create a ruckus
अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दौरान हंगामा करतीं महिलाएं।  - फोटो : videograb
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एडीए ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। धनीपुर और याकूतपुर क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बसाई जा रहीं दो कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। याकूतपुर में कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने जमकर विरोध किया। उन्होंने जेसीबी (बुलडोजर) की चाबी निकाल ली। करीब 20 मिनट तक कार्रवाई रुकी रही। बाद में पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप से विरोध शांत हुआ।
विज्ञापन


सोमवार सुबह एडीए की प्रवर्तन टीम धनीपुर क्षेत्र के असदपुर कायम स्थित टक्कर वाली पुलिया के पास पहुंची। यहां गाटा संख्या-37 पर करीब एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एडीए के अनुसार राजवीर सिंह, सोमवीर सिंह और उनके साथियों द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी में बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन


टीम ने जेसीबी से निर्माणाधीन दीवारों को गिरा दिया। प्लॉटों की नींव भी उखाड़ दी गई। भविष्य में दोबारा निर्माण न हो सके, इसके लिए अंदरूनी रास्तों को भी क्षतिग्रस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एडीए की टीम याकूतपुर पहुंची। यहां खसरा संख्या-439 पर गजेंद्र सिंह और श्याम सिंह द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई शुरू हुई। जैसे ही जेसीबी ने निर्माण गिराना शुरू किया, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और महिलाएं मौके पर पहुंच गईं।
महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत की कमाई से प्लॉट खरीदे थे। अचानक हुई कार्रवाई से उनका आशियाने का सपना टूट रहा है। विरोध के दौरान कुछ महिलाओं ने जेसीबी के सामने खड़े होकर रास्ता रोक दिया और उसकी चाबी निकाल ली। इससे करीब 20 मिनट तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बाधित रही।
मौके पर मौजूद पुलिस बल और एडीए अधिकारियों ने लोगों को समझाया। अधिकारियों ने कहा कि बिना प्राधिकरण की अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियां नियमों के खिलाफ हैं। समझाने के बाद विरोध समाप्त हुआ और पुलिस सुरक्षा में दोबारा कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने यहां भी अवैध निर्माण, नींव और सड़कों को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, श्यामवीर सिंह समेत एडीए की प्रवर्तन टीम और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

बिना मंजूरी वाली कॉलोनियों में निवेश से बचें : एडीए उपाध्यक्ष
एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि प्लॉट खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि संबंधित कॉलोनी को विकास प्राधिकरण की मंजूरी मिली है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed