{"_id":"6a67cda0337353d2c705d521","slug":"firing-from-licensed-rifle-in-property-dispute-one-detained-aligarh-news-c-2-1-ali1011-1030382-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संपत्ति विवाद में लाइसेंसी राइफल से फायरिंग, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संपत्ति विवाद में लाइसेंसी राइफल से फायरिंग, एक हिरासत में
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति विवाद में सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित रॉयल सिटी में फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के पिता-पुत्र ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। इसमें दूसरा पक्ष बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह राणा को लाइसेंसी राइफल समेत हिरासत में ले लिया है।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर स्थित आदित्य इंपीरियल अपार्टमेंट निवासी टेक सिंह राणा ने लोधा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को उनका बेटा विवेक कुमार राणा ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित अपनी जमीन पर रॉयल सिटी गया था।
आरोप है कि वहां पहले से मौजूद उनके भाई प्रताप सिंह राणा के बेटे बलदेव सिंह राणा ने विवेक के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर बलदेव ने फोन कर अपने पिता को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, प्रताप सिंह राणा लाइसेंसी राइफल लेकर मौके पर पहुंचा और विवेक पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से विवेक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और कार छोड़कर वहां से भाग गया। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र ने ईंट-पत्थरों से कार में तोड़फोड़ कर दी। कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद विवेक ने घर पहुंचकर अपने पिता को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह राणा को लाइसेंसी राइफल समेत हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार ने बताया कि रॉयल सिटी में दो पक्षों के बीच फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि टेक सिंह राणा और प्रताप सिंह राणा सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में विवाद हुआ। पुलिस ने प्रताप सिंह राणा को लाइसेंसी राइफल समेत हिरासत में लिया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।