{"_id":"6a5b4ae2f2b24c7dce0ff811","slug":"aligarh-electronics-trader-shoots-himself-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर; मेडिकल में चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर; मेडिकल में चल रहा उपचार
Sat, 18 Jul 2026 03:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:14 PM IST
सार
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती में 18 जुलाई को एक दुखद घटना सामने आई है। शहर के बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी सुनील राजानी (गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में सुनील राजानी को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को मौके पर बुला लिया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस अब घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन