फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Headless body of a youth found in a field

Aligarh News: अकराबाद के सिकंदरपुर में मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या की आशंका, शर्ट और कटा सिर बरामद

Sat, 18 Jul 2026 10:26 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 10:26 AM IST
सार

चरी के खेत में एक युवक की सिर कटी लाश पड़ी देख ग्रामीण दहशत में आ गए। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कटा हुआ सिर तलाश लिया है।

विज्ञापन
Headless body of a youth found in a field
खेत में मिली सिर कटी लाश, पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के निकट एक चरी के खेत में युवक की सिर कटी लाश मिली है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। 

विज्ञापन


आशंका है कि शनिवार रात किसी समय हत्यारों ने उसकी हत्या की है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक के कटे सिर को तलाश लिया है। मामले की जांच जारी है। मौके पर एसएसपी नीरज जादौन ने जाकर निरीक्षण किया। मृतक की एक शर्ट जो पीले रंग की है, खून से लाल शव से 20 मीटर की दूरी और कटा सिर लगभग 10 मीटर की दूरी पर मिल गया है।
विज्ञापन

आज 18 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से एक सूचना मिली। कच्चे रास्ते पर खेत में एक पुरुष का सिर कटा शव मिला था। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का सिर भी खेत से बरामद कर लिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सिकंदरपुर गांव वालों ने बताया कि मृतक उनके गांव का नहीं है। आसपास के गांवों में भी उसकी पहचान कराई जा रही है। पुलिस शीघ्र ही मृतक की शिनाख्त और घटना का अनावरण करेगी।-नीरज जादौन, एसएसपी, अलीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed