सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to occupy 40 bighas of AMU land

Aligarh: एएमयू की 40 बीघा जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, कुलपति ने मौके पर पहुंचकर कराया खाली

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 11 Apr 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एएमयू की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी कोशिशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Attempt to occupy 40 bighas of AMU land
नगला किला के पीछे की जमीन पर पहुंची वीसी प्रो नईमा खातून व प्रॉक्टर प्रो नवेद खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। नगला किला के पीछे स्थित करीब 40 बीघा भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया।

Trending Videos


मामले की गंभीरता को देखते हुए एएमयू के कुलपति स्वयं मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में जमीन को कब्जा मुक्त कराकर पुनः विश्वविद्यालय के अधीन ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नवेद खान भी मौके पर मौजूद रहे। प्रो. नवेद खान ने बताया कि यह लगभग 40 बीघा भूमि एएमयू की संपत्ति है, जिस पर कुछ लोगों ने धीरे-धीरे कब्जा करना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एएमयू की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी कोशिशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed