सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inter-hall athletics meet at AMU

AMU: इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट का आगाज, 16 हॉल और 13 स्कूल के 200 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 11 Apr 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

एएमयू में इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता पिछले 98 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और विश्वविद्यालय की सबसे पुरानी खेल परंपराओं में से एक है।

Inter-hall athletics meet at AMU
एएमयू में इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एथलेटिक्स क्लब की ओर से इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय के 16 हॉल और 13 स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 18  स्पर्धा को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया जा रहा है।

Trending Videos


एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष प्रो. मेराजुद्दीन फरीदी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 98 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और विश्वविद्यालय की सबसे पुरानी खेल परंपराओं में से एक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय स्तर के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करती हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन के लिए जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed