{"_id":"6a75ae140136217dd80bb8fc","slug":"anger-erupts-in-manik-chowk-over-problems-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मानिक चौक में समस्याओं को लेकर भड़का आक्रोश, मेयर आवास पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मानिक चौक में समस्याओं को लेकर भड़का आक्रोश, मेयर आवास पहुंचे लोग
Fri, 07 Aug 2026 03:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:36 PM IST
सार
मानिक चौक क्षेत्र में पानी की समस्या के साथ ही सड़क की स्थिति भी खराब है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसी से नाराज होकर उन्हें मेयर के पास पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
मेयर आवास पर पहुंची महिलाएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के मानिक चौक क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर 7 अगस्त को स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर मेयर आवास पहुंचे। लोगों ने पानी और सड़क समेत क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। पानी की समस्या के साथ ही सड़क की स्थिति भी खराब है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसी से नाराज होकर उन्हें मेयर के पास पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद गंगे पहलवान के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि समस्याओं के समाधान को लेकर प्रभावी पहल नहीं होने से जनता परेशान है। मेयर प्रशांत सिंघल ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित नगर निगम अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन