{"_id":"697e7232c23ebebf0f09fa66","slug":"angry-students-blocked-the-highway-for-an-hour-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101690-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गुस्साए छात्रों ने एक घंटे तक जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गुस्साए छात्रों ने एक घंटे तक जाम किया हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार दस लोगों द्वारा पीटने से घायल हुए दो छात्र के मामले में शनिवार को राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज छेरत के विद्यार्थी सड़क पर उतर आए। उन्होंने अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे जाम कर दिया। संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद वह माने।
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे छेरत में मेडिकल कॉलेज के छात्र दो छात्र सूर्य प्रकाश तिवारी निवासी बहराईच व दीपक ठाकुर निवासी हमीरपुर हिमाचल, कॉलेज के पास एक दुकान पर चाय पी रहे थे। आरोप है कि इस दौरान थार कार सवार कुछ लोग वहां आए। दोनों छात्रों का विवाद उनसे हो गया। करीब दस लोगों ने दोनों छात्रों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग कर भाग गए। जानकारी होने पर कॉलेज प्रशासन व अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए। मामले में सूर्यकुमार ने थाना जवां में दो लोगों के नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रों का आरोप था कि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इससे नाराज छात्र एकत्रित होकर शनिवार दोपहर करीब दो बजे अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर पहुंच गए। कासिमपुर तिराहे पर उन्होंने जाम लगा दिया। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हाईवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम देखकर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।
नाराज छात्रों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि मामले में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाए, कॉलेज के विद्यार्थियों को सुरक्षा दी जाए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद छात्र मौके से हटे।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसने पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। आश्वासन पर छात्रों ने जाम को खोला है।
- सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
Trending Videos