सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Instructions given to repair black spots

Aligarh News: ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के निर्देश दिए

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to repair black spots
विज्ञापन
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने शनिवार को तहसील की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। साथ में मौजूद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को आदेश दिया कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
Trending Videos

इस दौरान गनियावली रोड पर युवा पहल संस्था के अध्यक्ष इंजी हिमांशु मित्तल गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि यहां से बरला होते हुए यह मार्ग जीटी रोड हाईवे से जुड़ता है। यह रोड अब पूरी तरह से उखड़ चुका है। यह रोड सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे की पोल खोलने के लिए काफी है। इस रोड के किनारे काफी लंबा और गहरा गड्ढा है, जिसमें पानी भरा है। इस रोड पर कॉलेज और कोल्ड स्टोरेज हैं। छात्रों से भरे वाहन यहां से निकलते हैं, कई बार विभाग से कहा गया है कि रेलिंग लगवाई जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व में हादसा भी हो चुका है। एडीएम ने तत्काल इसके समाधान करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी वाले नहीं बता सके संकेतों का मतलब
लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। छर्रा रोड पर कुछ जगहों पर सिर्फ त्रिभुज और चतुर्भुज बने बोर्ड लगे थे। एसपी ट्रैफिक ने जब पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से इन संकेतों का मतलब पूछा तो वह कोई उत्तर नहीं दे सके। इस पर उन्होंने कहा कि जब आप को नहीं पता तो आम आदमी इसको कैसे समझेगा। संकेत बोर्ड ऐसे लगाओ, जिन पर हिंदी में स्पष्ट लिखा हो, जिसे पढ़कर लोग यातायात नियमों का पालन करें। उन्हाेंने पाली-छर्रा तिराहे के ब्लैक स्पॉट पर रेडियम पट्टी बनाने, संकेतक बोर्ड लगाने और सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।

प्रशासन, पुलिस व पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम का प्रयास है कि ऐसे कदम उठाए जाएं, जिससे सड़क हादसों को रोकने में मदद मिले। ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। सड़कों को जल्द सुधारा जाएगा।
-किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed