{"_id":"697e71ce860741dfde02b633","slug":"innocent-girl-falls-into-tank-while-playing-dies-aligarh-news-c-116-1-sali1010-104089-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेलते वक्त टैंक में गिरी मासूम बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेलते वक्त टैंक में गिरी मासूम बच्ची, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर में एक खाली प्लॉट में खेलते वक्त पानी के टैंक में डूबने से दो वर्षीय भूमि की मौत हो गई। बच्ची मां के साथ प्लॉट में गई थी।
हाथरस रोड शास्त्री नगर के समीप नई बस्ती बन रही है। गांव सीतापुर निवासी शिशुपाल की पत्नी कमलेश अपनी दो वर्षीय बेटी भूमि के साथ शनिवार की दोपहर उपले (कंडे) थापने पड़ोस के खाली प्लॉट में गई थी। प्लॉट में पानी भरने के लिए टैंक बना हुआ। खुले हुए टैंक में पानी भरा हुआ है।
परिजनों ने बताया है कि मां उपले थापने में लग गई। इस दौरान बच्ची खेलते-खलते टैंक के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई। कुछ देर बाद जब मां ने बच्ची को देखा तो वह उसे मौके पर नहीं मिली। उसने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लगी।
जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। आशंका होने पर लोगों ने बच्ची को टैंक में तलाशा। बच्चों को टैंक में गिरा हुआ देख खलबली मच गई, उसे निकालकर सीएचसी लाया गया,जहां अधीक्षक डॉ. ज्योति शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि शिशुपाल अन्य शहर में नौकरी करते हैं। उनपर दो बेटियां हैं, जिनमें भूमि छोटी थी। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
Trending Videos