सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Auspicious conjunction of planets on Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya: ग्रहों का होगा सुखद संयोग, बिना मुहुर्त के शादी, कीमती वस्तु की खरीदारी होगी शुभ

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

अक्षय तृतीया पर अनबूझे मुहूर्त के चलते बड़ी संख्या में शादियां होंगी और बैंड-बाजों के साथ शहनाइयां गूंजेंगी। इस दिन नया वाहन लेना, गृह प्रवेश करना, आभूषण खरीदना जैसे शुभ काम किए जाते हैं।

Auspicious conjunction of planets on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय तृतीया का त्योहार इस बार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा का कहना है कि इस दिन को मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया ग्रहों का सुखद संयोग लेकर आ रही है।

Trending Videos


उन्होंने बताया कि ग्रहों का यह संयोग देश एवं आमजन के लिए सुख-शांति, समृद्धि एवं संपन्नता लाने वाला होगा। इस दिन दान पुण्य करना विशेष फलदायी होता है और इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और कोई भी मांगलिक कार्य बिना किसी मुहूर्त के किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनबूझे मुहूर्त के चलते बड़ी संख्या में शादियां होंगी और बैंड-बाजों के साथ शहनाइयां गूंजेंगी। इस दिन नया वाहन लेना, गृह प्रवेश करना, आभूषण खरीदना जैसे शुभ काम किए जाते हैं। नई जमीन खरीदना, शेयर मार्केट में निवेश करना, नया बिजनेस शुरू करना भी अक्षय तृतीया के दिन लाभकारी सिद्ध होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed