सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gas agency vandalized, glass broken after cylinders were not delivered in Vijaygarh

Aligarh News: विजयगढ़ में सिलिंडर न मिलने पर गैस एजेंसी में तोड़फोड़, शीशे तोड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Gas agency vandalized, glass broken after cylinders were not delivered in Vijaygarh
विजयगढ़ में गैस एजेंसी में तोड़फोड़ के दौरान क्षतिग्रस्त खिड़की। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में सिलिंडर न मिलने से नाराज दो युवकों ने इंडेन गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि युवकों ने ऑफिस के शीशे के दरवाजे तोड़ दिए और कर्मचारियों से अभद्रता की।
Trending Videos

प्रियांशु इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी दीपक शर्मा के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वघियार निवासी श्यामू अपने एक साथी के साथ सिलिंडर लेने एजेंसी पर आया था। कर्मचारियों द्वारा बुकिंग के लिए उपभोक्ता पुस्तिका मांगी गई, लेकिन युवकों ने देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक एजेंसी के बाहर जाकर शराब पीने लगे और वहां खड़े टेंपो में रखे सेफ्टी बॉक्स तोड़ दिए। साथ ही गैस वितरण में लगे कर्मचारियों की मोटरसाइकिल के टूलबॉक्स को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
कुछ देर बाद दोनों युवक एजेंसी कार्यालय में घुस गए और नशे की हालत में हंगामा शुरू कर दिया। दरवाजा बंद होने पर काफी देर तक धक्का मारते रहे और न खुलने पर शीशे तोड़ दिए। कर्मचारी दीपक शर्मा किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई थी। कर्मचारी ने बताया कि एजेंसी बंद होने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed