Thank You Aligarh Police: ऑस्ट्रेलियाई जेक जिकिंग्स आए अलीगढ़, चोरी हुआ मोबाइल पाकर खिला चेहरा
ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जिकिंग्स अलीगढ़ आए और अपना मोबाइल प्राप्त किया। उन्होंने एसएसपी नीरज जादौन व निगरानी प्रभारी अभिषेक गौतम का आभार जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थैंक यू अलीगढ़ पुलिस। यह उद्गार ऑस्ट्रेलिया के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जिकिंग्स के हैं, जिनका चोरी हुआ कीमती मोबाइल फोन अलीगढ़ पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में बरामद कर उनके सुपुर्द कर दिया। अपना फोन वापस पाकर विदेशी मेहमान बेहद गदगद नजर आए।
यह भी पढ़ें... Aligarh: आईपीएल फाइनल देखने गए ऑस्ट्रेलियाई युवक का आईफोन चोरी, पांच दिन बाद अलीगढ़ पुलिस ने ढूंढ निकाला
आईपीएल फाइनल के दौरान चोरी हुआ था आईफोन
पुलिस के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जिकिंग्स का आईफोन 16 प्रो मैक्स मोबाइल फोन बीते 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी।
सोशल मीडिया पर मांगी थी मदद, एसएसपी ने लिया संज्ञान
इसके बाद 2 जून 2026 को अचानक उस मोबाइल फोन की लोकेशन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में ट्रेस हुई। लोकेशन मिलते ही जेक जिकिंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई। मामले की संवेदनशीलता और विदेशी नागरिक से जुड़ा मुद्दा होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। उन्होंने सर्विलांस सेल अलीगढ़ को मोबाइल की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए कड़े निर्देश जारी किए।
Had the pleasure of picking up my phone which was pickpocketed from me in Ahmedabad during the IPL final ! @aligarhpolice nothing short of sensational.
— Jake Jeakings (@JakeJeakings1) June 8, 2026
Got to meet the man behind the operation in @abhi_gtm
Amazing guy and amazing person
Until next time Aligarh
See you… pic.twitter.com/ALyozBPMiz
सर्विलांस टीम की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल की टीम ने फुर्ती दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सायबर ट्रैकिंग के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की। टीम ने कड़ियों को जोड़ते हुए बेहद कम समय में उक्त चोरी किए गए आईफोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
कप्तान दफ्तर पहुंचकर खुद लिया मोबाइल, की तारीफ
सोमवार को पुलिस कार्यालय, अलीगढ़ पहुंचकर जेक जैक जिकिंग्स ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की और अपना बरामद मोबाइल फोन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पेशेवर कार्यशैली और सहयोगात्मक रवैए की जमकर तारीफ की। उन्होंने विशेष रूप से सर्विलांस प्रभारी अभिषेक गौतम की सराहना करते हुए पूरी टीम को दिल से धन्यवाद दिया और कहा—थैंक यू अलीगढ़ पुलिस।